Ranbir Kapoor Ramayana Runtime: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भारत की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayan) को लेकर दर्शकों का उत्साह हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक साझा की गई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। इसी बीच, फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के रनटाइम और अपनी भूमिका को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने फिल्म पंडितों को भी हैरान कर दिया है। रणबीर ने कन्फर्म किया है कि इस महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं और फिल्म का हर पार्ट काफी लंबा होने वाला है।
लॉस एंजिल्स (LA) में ‘रामायण’ के टीजर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि फिल्म का स्क्रीनटाइम काफी विस्तृत होगा। रणबीर के मुताबिक, दोनों पार्ट्स को मिलाकर अब तक लगभग 6 घंटे का फुटेज तैयार किया जा चुका है। इसका मतलब है कि फिल्म का हर हिस्सा कम से कम 3 घंटे से ज्यादा का होगा। रणबीर ने फिल्म की भव्यता की तुलना हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ (The Lord of the Rings) से करते हुए इसे भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा ‘एपिक विजुअल एक्सपीरियंस’ करार दिया है। (Ranbir Kapoor Ramayana Runtime)
3 घंटे से ज्यादा का होगा ‘रामायण’ का रनटाइम
फिल्म के विशाल कैनवस और इसकी लंबाई के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि उनके पास वर्तमान में पर्याप्त फुटेज मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘यह ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से कम नहीं है। यह हमारे देश का सबसे बड़ा एपिक सीन है। टीजर तो बस एक झलक थी, हमारे पास 6 घंटे के एपिक विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और गहरी भावनाएं हैं। पार्ट 2 की कुछ शूटिंग अभी बाकी है, इसलिए दोनों फिल्मों का रनटाइम शायद 3 घंटे से ज्यादा होगा।’ (Ranbir Kapoor Ramayan Runtime)
डबल रोल पर रणबीर की मुहर
रणबीर कपूर ने इसी बातचीत में अपने डबल रोल की खबर को भी सही बताया। फिल्म में वे न केवल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, बल्कि वे भगवान विष्णु के एक और अवतार भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे। रणबीर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। भगवान राम एक अवतार थे, और भगवान परशुराम उनसे पहले के अवतार थे। मुझे भगवान राम का रोल करने का मौका मिला, और साथ ही भगवान परशुराम का किरदार निभाना भी शानदार रहा। एक एक्टर के तौर पर, बॉडी लैंग्वेज से ज्यादा किरदारों की रूह और मकसद को समझना जरूरी था।’ (Ranbir Kapoor Ramayana Runtime)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिवाली पर मचेगा ‘रामायण’ का धमाका
फिल्म की रिलीज को लेकर भी योजनाएं साफ हो चुकी हैं। ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, कहानी का दूसरा अध्याय यानी ‘चैप्टर 2’ दिवाली 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। मेकर्स का लक्ष्य है कि इस दिवाली भारतीय दर्शकों को विश्व स्तरीय विजुअल्स और वीएफएक्स (VFX) के जरिए भगवान राम की पावन कथा का अनुभव कराया जाए। (Ranbir Kapoor Ramayana Runtime)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शानदार स्टार कास्ट और भव्य किरदारों की फौज
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ और बॉलीवुड के बड़े सितारों का जमावड़ा लगा है। साईं पल्लवी माता सीता के रूप में अपनी सादगी से दिल जीतेंगी, जबकि केजीएफ स्टार यश रावण के खूंखार अवतार में नजर आएंगे। सनी देओल को हनुमान के किरदार के लिए चुना गया है, जो दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इनके अलावा रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और रकुल प्रीत सिंह (सूर्पणखा) जैसे सितारे इस महाकाव्य को और भी खास बनाएंगे। (Ranbir Kapoor Ramayana Runtime)



