Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर किसी बब्बर शेर की तरह दहाड़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही जो ‘भौकाल’ काटना शुरू किया था, वह अब एक ऐतिहासिक सुनामी में तब्दील हो चुका है। जियो स्टूडियोज द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 15 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1501 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने गर्व से लिखा है ‘दुनियाभर में गूंज रही है नए हिंदुस्तान की दहाड़।’
जहां पहली ‘धुरंधर’ ने अपनी रफ्तार धीमी शुरू की थी और 1300 करोड़ के आसपास सिमट गई थी, वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 961 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली अगली फिल्म बनने की कगार पर है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या रणवीर सिंह की यह दहाड़ आमिर खान की ‘दंगल’ और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ जैसे महा-रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर पाएगी? (Dhurandhar 2 Box Office)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कहां से हुई कितनी कमाई?
‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर चौंकाने वाला रहा है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बिजनेस 1501 करोड़ हो चुका है, जिसमें से भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1134 करोड़ रुपये है। ओवरसीज मार्केट की बात करें, तो वहां से फिल्म ने अब तक 367 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के दूसरे हफ्ते के सफर पर नजर डालें, तो इसने वर्किंग डेज में भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है:
- 9वां दिन: 42 करोड़
- 10वां दिन: 64 करोड़
- 11वां दिन: 71 करोड़
- 12वां दिन: 26 करोड़
- 13वां दिन: 28 करोड़
- 14वां दिन: 21 करोड़
- 15वां दिन: 19 करोड़
हिंदी बेल्ट में एकछत्र राज, साउथ में मिलाजुला रिस्पॉन्स
हैरानी की बात यह है कि फिल्म ने अपना अधिकतम बिजनेस हिंदी मार्केट से ही निकाला है। हालांकि ‘धुरंधर 2’ को साउथ की भाषाओं में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था, लेकिन तेलुगु मार्केट को छोड़कर अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसी उम्मीद थी। इसके बावजूद, उत्तर भारत में रणवीर सिंह का क्रेज इस कदर है कि फिल्म हर दिन नए मील के पत्थर स्थापित कर रही है। (Dhurandhar 2 Box Office)

क्या टूटेगा ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?
रणवीर सिंह के लिए असली चुनौती अब शुरू होती है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी कई सूरमाओं को पछाड़ना होगा। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड बिजनेस लगभग 1871 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया था। ‘दंगल’ का 2070 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ का 1810 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अपने तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर बड़ी छलांग लगानी होगी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि जिस तरह से फिल्म 100 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकने का दम दिखा रही है, कोई भी रिकॉर्ड अब नामुमकिन नहीं लगता। (Dhurandhar 2 Box Office)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
तीसरे वीकेंड पर टिकी सबकी निगाहें
फिल्म अब अपने तीसरे वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। अगर ‘धुरंधर 2’ अपनी इस रफ्तार को बरकरार रखती है, तो यह भारत की अब तक की सबसे सफल फिल्म बनने का गौरव हासिल कर सकती है। प्रशंसकों की नजरें अब फिल्म के ‘नामकरण’ से ज्यादा इसके 2000 करोड़ी क्लब में एंट्री करने पर टिकी हैं। (Dhurandhar 2 Box Office)



