Wayanad By Election Result 2024 : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चालू है। शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी को बढ़त मिलती नजर आ रहा है। जबकि जीत का दावा कर रही बीजेपी पिछे चल रही है। खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी 9914 वोटों से आगे चल रही हैं।
आपको बता दें कि इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार दूसरी बार 2024 के आम चुनावों में जीत कर संसद पहुंचे थे। इस बार उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था।




