Dhurandhar 2 Box Office Day 3: रणवीर सिंह का ‘महा-विस्फोट’, महज ढाई दिन में 300 करोड़ पार; कंगना रनौत और राजामौली ने बताया ‘मास्टरपीस’
रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता की ऐसी कहानी लिख दी है, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। रिलीज के महज तीसरे दिन ही इस फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम 5 बजे तक फिल्म ने 303.35 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। यानी महज ढाई दिन में 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया है।
फिल्म की इस तूफानी सफलता ने न केवल दर्शकों को, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। एसएस राजामौली से लेकर कंगना रनौत तक, हर कोई निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जुगलबंदी की तारीफों के पुल बांध रहा है। जहां राजामौली ने रणवीर की एक्टिंग को ‘मास्टरक्लास’ बताया है, वहीं कंगना ने आदित्य धर को हॉलीवुड के स्पीलबर्ग और नोलन की श्रेणी का निर्देशक करार दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के अंडरवॉटर बीटीएस (BTS) वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस रणवीर सिंह के लिए ‘ऑस्कर’ की मांग कर रहे हैं।
दोपहर तक ही 50 करोड़ पार
रिलीज के तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार बुलेट ट्रेन से भी तेज नजर आ रही है। शनिवार को दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने 52.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। फिल्म की ऑक्यूपेंसी शाम और नाइट शोज में 75% से अधिक देखी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि शनिवार का क्लोजिंग कलेक्शन 80-90 करोड़ के आसपास रह सकता है, जो अपने आप में एक अविश्वसनीय आंकड़ा है। (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)
एसएस राजामौली और कंगना रनौत का रिएक्शन
दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, ‘4 घंटे की फिल्म को रिलीज करने के लिए गट्स की जरूरत होती है, ये कोई आसान काम नहीं है।’ उन्होंने रणवीर के शुरुआती सीन्स को एक्टिंग का बेहतरीन नमूना बताया। वहीं, कंगना रनौत ने आदित्य धर को सुपरस्टार निर्देशक बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘धुरंधर की सक्सेस के पीछे आदित्य धर हैं, वह अब एक सुपरस्टार निर्देशक के रूप में स्थापित हो गए हैं। हॉलीवुड में स्पीलबर्ग और नोलन जैसे डायरेक्टर्स को एक्टर्स से बड़ा माना जाता है, आदित्य भी उसी राह पर हैं।’ (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अंडरवॉटर बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह का एक अंडरवॉटर बीटीएस (BTS) वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में रणवीर एक बेहद कठिन सीक्वेंस को शूट करते दिख रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं। फैंस का कहना है कि जिस गहराई के साथ रणवीर ने इस किरदार को निभाया है, उसके लिए वे अंतरराष्ट्रीय सम्मान के हकदार हैं। (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
क्या टूटेगा 1000 करोड़ का रिकॉर्ड?
महज ढाई दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब सबकी नजरें ‘धुरंधर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी हैं। ईद वीकेंड का भरपूर फायदा फिल्म को मिल रहा है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो सकती है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर के अभिनय ने ‘स्पाई यूनिवर्स’ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। (Dhurandhar 2 Box Office Day 3)



