LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
उत्तर प्रदेश

परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-03-06 10:46 pm
Lokhit Kranti Published 2026-03-06
Share
UPSC Result
परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
SHARE

UPSC Result: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक छोटे से कस्बे कांधला की बेटी आस्था जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे देश में 9वीं रैंक हासिल की है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली आस्था के पिता अजय जैन कस्बे में ही एक परचून (किराना) की छोटी सी दुकान चलाते हैं। जैसे ही आस्था की सफलता की खबर कस्बे में पहुंची, अजय जैन की दुकान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे और कस्बे के लोग मिठाइयां बांटकर अपनी ‘बिटिया’ की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं।

Contents
दो बार बनीं IPS, लेकिन लक्ष्य था केवल IASशुरुआत से ही ‘गोल्डन गर्ल’ रही हैं आस्थापरचून की दुकान और पिता का संघर्षसेल्फ स्टडी और डिजिटल लर्निंग पर रहा जोर

आस्था जैन की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह उनकी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का परिणाम है। यह उनका तीसरा प्रयास था। खास बात यह है कि आस्था अपने पहले दोनों प्रयासों में भी सफल रही थीं और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ था। वर्तमान में वह हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में IPS की ट्रेनिंग कर रही हैं। लेकिन उनके मन में हमेशा से एक कसक थी अपने नाम के आगे ‘IAS’ लिखा देखना। अपनी ट्रेनिंग की व्यस्तताओं के बीच भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और तीसरे प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के टॉप-10 में जगह बनाकर अपने सपने को सच कर दिखाया। (UPSC Result)

दो बार बनीं IPS, लेकिन लक्ष्य था केवल IAS

आस्था जैन की UPSC यात्रा प्रेरणा की एक मिसाल है। अपने पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की थी और दूसरे प्रयास में उन्हें 186वीं रैंक मिली। दोनों ही बार उनका चयन IPS पद के लिए हुआ। हालांकि कई लोग इस सफलता से संतुष्ट हो जाते, लेकिन आस्था ने ठान रखा था कि उन्हें प्रशासनिक सेवा (IAS) में ही जाना है। हैदराबाद में पुलिस ट्रेनिंग की थकान के बाद भी उन्होंने अपनी सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन संसाधनों का सहारा लेकर तैयारी जारी रखी और अंततः 9वीं रैंक पाकर अपना मुकाम हासिल किया। (UPSC Result)

Kangana Ranaut: कंगना ने गुपचुप रचा ली सगाई? उंगली में दिखी डायमंड रिंग

शुरुआत से ही ‘गोल्डन गर्ल’ रही हैं आस्था

आस्था जैन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि हमेशा से ही शानदार रही है। उनकी मां ममता जैन ने बताया कि आस्था ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कस्बे से ही ली, जिसके बाद शामली के स्कॉटिस स्कूल से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया। साल 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में उन्होंने 500 में से 496 अंक लाकर उत्तर प्रदेश बोर्ड में चौथा स्थान प्राप्त किया था। तभी उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वे एक दिन IAS अधिकारी बनेंगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से बीए करने के बाद उन्होंने पूरी तरह खुद को सिविल सेवा की तैयारी में झोंक दिया। (UPSC Result)

UPSC Result
UPSC Result

परचून की दुकान और पिता का संघर्ष

आस्था के पिता अजय जैन ने अपनी सीमित आय के बावजूद बच्चों की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अजय जैन बताते हैं। ‘बिटिया की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। लगातार तीसरी बार UPSC में सफलता मिलना बड़ी बात है। उसने अपनी मेहनत और खुदा के आशीर्वाद से आज ये मुकाम पाया है।’ आस्था ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और भाई-बहनों के सहयोग को दिया है, जिन्होंने मुश्किल समय में भी उनका हौसला बनाए रखा। (UPSC Result)

JDU बैठक में भावुक हुए विधायक, नीतीश को देख आंखों में आए आंसू, CM बोले- हम बिहार में भी रहेंगे’

सेल्फ स्टडी और डिजिटल लर्निंग पर रहा जोर

आस्था ने अपनी तैयारी के लिए केवल कोचिंग पर निर्भर रहने के बजाय सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दी। उन्होंने दिल्ली में कुछ समय कोचिंग ली, लेकिन बाद में हैदराबाद में IPS ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और डिजिटल सामग्री का भरपूर उपयोग किया। उनकी कहानी उन लाखों उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी या व्यस्त शेड्यूल के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। (UPSC Result)

You Might Also Like

Bareilly News: बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर BDA की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

UP News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Badaun News: खेत तालाब योजना में करें आवेदन, मिलेगा 50% अनुदान

Aligarh News: डीएम आवास के सामने युवती ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

Aligarh News: बाइक टकराने के बाद बारातियों और नगर निगम कर्मचारियों में हिंसक झड़प

TAGGED:Astha JainGrocery Shop Daughter IASIAS Success StoryKandhla NewsShamli NewsUPSC 9th Rank.UPSC Result
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Punjab News
पंजाब

Punjab News: सरकारी स्कूलों के 11वीं-12वीं के छात्रों को पहली बार मिलेंगे मुफ्त स्कूल बैग

News Desk News Desk 2026-07-19
Gurugram News: मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, सुरक्षा के बीच दो नेता धरने पर बैठे
Ballia News: हल्दी गैंगस्टर मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दी राहत
Bareilly News: बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर BDA की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
EPaper 24/07/2026
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?