Rashmika vs Vijay Networth: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी मानी जा रही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। लंबे समय से डेटिंग की खबरों के बीच दोनों ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी को यह स्टार कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
दोनों ने अपनी शादी को खास नाम देते हुए इसे ‘The Wedding of VIROSH’ बताया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। शादी से पहले अब हर कोई जानना चाहता है कि उम्र, पढ़ाई और दौलत के मामले में आखिर कौन आगे है रश्मिका या विजय? आइए जानते हैं इस पावर कपल की पूरी प्रोफाइल। (Rashmika vs Vijay Networth)
उम्र में कौन आगे?
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। वे इस समय 29 साल की हैं और उन्होंने 2016 में कन्नड़ फिल्म Kirik Party से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। विजय, रश्मिका से उम्र में करीब 7 साल बड़े हैं। उन्होंने 2011 में तेलुगू फिल्म Nuvvila से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उम्र के मामले में विजय देवरकोंडा स्पष्ट रूप से आगे हैं।(Rashmika vs Vijay Networth)

पढ़ाई में किसका पलड़ा भारी?
रश्मिका की शुरुआती पढ़ाई कूर्ग पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मैसूर के इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स किया। आगे चलकर उन्होंने बेंगलुरु के एम.एस. रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। वहीं विजय देवरकोंडा ने श्री सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल, पुट्टपर्थी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से B.Com की डिग्री हासिल की। दोनों ही पढ़े-लिखे हैं, लेकिन रश्मिका का मल्टी-डिसिप्लिन अकादमिक बैकग्राउंड उन्हें थोड़ा अलग बनाता है। (Rashmika vs Vijay Networth)
दौलत में कौन ज्यादा अमीर?
रश्मिका मंदाना एक फिल्म के लिए लगभग 4 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 66 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति लगभग 70 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। नेटवर्थ के मामले में विजय थोड़ा आगे दिखाई देते हैं। (Rashmika vs Vijay Networth)
करियर से लेकर रिश्ते तक पावर कपल की कहानी
रश्मिका और विजय दोनों ने अपने-अपने दम पर इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। फिल्मों से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक दोनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब शादी के बाद यह जोड़ी सिर्फ रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक साथ नई शुरुआत करने जा रही है। (Rashmika vs Vijay Networth)



