LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Jharkhand Economic Survey: झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना हुआ GSDP, प्रति व्यक्ति आय पहली बार 1 लाख पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > झारखंड > Jharkhand Economic Survey: झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना हुआ GSDP, प्रति व्यक्ति आय पहली बार 1 लाख पार
झारखंड

Jharkhand Economic Survey: झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना हुआ GSDP, प्रति व्यक्ति आय पहली बार 1 लाख पार

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-21 5:36 अपराह्न
By Lokhit Kranti 6 महीना ago
Share
Jharkhand Economic Survey
Jharkhand Economic Survey: झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, दोगुना हुआ GSDP, प्रति व्यक्ति आय पहली बार 1 लाख पार
SHARE

Jharkhand Economic Survey: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 (Jharkhand Economic Survey) पेश किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में आंकड़े रखते हुए दावा किया कि झारखंड की अर्थव्यवस्था ने पिछले एक दशक में मजबूत आधार तैयार किया है और राज्य अब तेज विकास दर की ओर अग्रसर है।

Contents
दोगुना हुआ वास्तविक GSDPआगे की विकास दर का अनुमानप्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक उपलब्धिसेवा क्षेत्र बना विकास का इंजन25 वर्षों में बजट 20 गुना बढ़ाराजकोषीय अनुशासन और बैंकिंग विस्तारकृषि क्षेत्र की स्थिर भूमिकाआर्थिक दिशा – स्थिरता से विस्तार की ओर

दोगुना हुआ वास्तविक GSDP

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 2011-12 की स्थिर कीमतों पर झारखंड का वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 1,50,918 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 3,03,178 करोड़ रुपये हो गया है। यानी लगभग 13 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई। 2018-19 से 2024-25 के बीच सात वर्षों में से चार वर्षों में झारखंड की विकास दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर रही। कोविड-19 महामारी के दौरान भी राज्य का आर्थिक संकुचन 5.30 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय गिरावट 5.8 प्रतिशत से कम गंभीर था।

Read More: रांची में ‘बॉर्डर 2’ का तूफानी आगाज़, हाउसफुल शो और तालियों से गूंजे सिनेमाघर

आगे की विकास दर का अनुमान

सर्वेक्षण के मुताबिक, 2025-26 (Jharkhand Economic Survey) में वास्तविक GSDP 3,21,892 करोड़ रुपये और 2026-27 में 3,41,064 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। 2025-26 में 6.17 प्रतिशत वृद्धि, 2026-27 में 5.96 प्रतिशत वृद्धि। वर्तमान कीमतों पर राज्य की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 5.6 लाख करोड़ रुपये और 2026-27 में करीब 6.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। ये अनुमान राज्य की स्थिर विकास दिशा को दर्शाते हैं।

प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक उपलब्धि

झारखंड (Jharkhand Economic Survey) की प्रति व्यक्ति आय ने पहली बार 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया है। 2024-25 में यह 1,16,663 रुपये तक पहुंच गई। वास्तविक (स्थिर कीमतों पर) प्रति व्यक्ति आय 68,357 रुपये रही, जो 2011-12 के मुकाबले 65.7 प्रतिशत की वृद्धि है। यह लगभग 4 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर (CAGR) को दर्शाता है। यह उपलब्धि राज्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय तक झारखंड कम आय वाले राज्यों में गिना जाता रहा है।

सेवा क्षेत्र बना विकास का इंजन

आर्थिक सर्वेक्षण में सेवा क्षेत्र को विकास का प्रमुख चालक बताया गया है। 2025-26 में सेवा क्षेत्र का GSVa 1,37,730 करोड़ रुपये, 2026-27 में 1,48,479 करोड़ रुपये।क्रमशः 8.84 प्रतिशत और 7.81 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सेवा क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और वित्तीय सेवाओं में विस्तार इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।

25 वर्षों में बजट 20 गुना बढ़ा

राज्य गठन के बाद से झारखंड का बजट आकार 20 गुना से अधिक बढ़ गया है।

  • 2001-02 में बजट: 6,067 करोड़ रुपये
  • 2024-25 (वास्तविक): 1,16,892 करोड़ रुपये
  • 2025-26 (प्रस्तावित): 1,45,400 करोड़ रुपये

कुल व्यय 2023-24 में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार गया। यह राज्य की वित्तीय क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार को दर्शाता है।

राजकोषीय अनुशासन और बैंकिंग विस्तार

झारखंड (Jharkhand Economic Survey) ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का दावा किया है। 2020-21 को छोड़कर राज्य का राजकोषीय घाटा FRBM की 3 प्रतिशत सीमा के भीतर रहा। महामारी के दौरान यह 5 प्रतिशत तक पहुंचा था। बैंकिंग ढांचे में भी विस्तार हुआ है। सितंबर 2025 तक राज्य में 3,449 बैंक शाखाएं और 3,338 एटीएम कार्यरत हैं। दिसंबर 2020 से अब तक 198 नई शाखाएं जोड़ी गईं। मार्च 2014 से सितंबर 2025 के बीच बैंक जमा 220 प्रतिशत बढ़कर 3,79,735 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऋण वितरण 124 प्रतिशत बढ़कर 1,58,714 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कृषि क्षेत्र की स्थिर भूमिका

कृषि और संबद्ध गतिविधियों का 2025-26 में राज्य के GSVa में 12.3 प्रतिशत योगदान रहने का अनुमान है। कृषि GSVa में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 28,470 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि सेवा और उद्योग क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए कृषि अब भी महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।

आर्थिक दिशा – स्थिरता से विस्तार की ओर

झारखंड का आर्थिक सर्वेक्षण संकेत देता है कि राज्य अब संसाधन-आधारित अर्थव्यवस्था से विविधीकृत विकास मॉडल की ओर बढ़ रहा है। सेवा क्षेत्र की मजबूती, बजट विस्तार और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि इसे नई दिशा दे रही है। आने वाले बजट में इन अनुमानों को किस तरह नीतिगत समर्थन मिलता है, इस पर राज्य की विकास यात्रा निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें- Border 2 Movie Update: रिलीज से 24 दिन पहले मेकर्स का बड़ा दांव, इस दिग्गज सिंगर की हुई धमाकेदार एंट्री

You Might Also Like

धनबाद में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, कहा- गिफ्ट नहीं, स्कूल ठीक कराओ

Jharkhand Political News: राज्यसभा चुनाव में चौंकाने वाला परिणाम, परिमल नाथवानी ने रचा नया इतिहास

Ranchi Crime News: रांची के ऐतिहासिक मंदिर में खौफनाक वारदात, गार्ड की हत्या से मचा हड़कंप

Jharkhand News: झारखंड में एलपीजी संकट! केरोसिन योजना में बड़ा बदलाव, गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ीं

Jharkhand News: क्या झारखंड के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगा बदलाव? 942 डॉक्टर और फैकल्टी भर्ती शुरू

TAGGED:Economic Survey 2025Fiscal DeficitGSDP GrowthIndian States EconomyJharkhandJharkhand BudgetPer Capita IncomeRadhakrishna KishoreService Sector GrowthState Economy India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Today eNewspaper 27 August 2026 Breaking News & Headlines
E-paper

Today eNewspaper | 27 August 2026 Breaking News & Headlines

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 दिन ago
नेपाल त्रासदी: वाल्मीकिनगर बराज से घटा डिस्चार्ज, बिहार को मिली राहत
गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन
कासगंज सहावर: सुकून और अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी
दातागंज हवालात मौत सीसीटीवी वीडियो सामने आया, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?