LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Dwarka Hit and Run Case: हादसे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया, बोली -‘सॉरी’ से क्या बेटा लौट आएगा? साहिल की मां का सवाल, न्याय की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > Dwarka Hit and Run Case: हादसे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया, बोली -‘सॉरी’ से क्या बेटा लौट आएगा? साहिल की मां का सवाल, न्याय की गुहार
दिल्ली एनसीआर

Dwarka Hit and Run Case: हादसे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया, बोली -‘सॉरी’ से क्या बेटा लौट आएगा? साहिल की मां का सवाल, न्याय की गुहार

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-20 12:53 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
Dwarka Hit and Run Case
Dwarka Hit and Run Case: हादसे ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया, बोली -‘सॉरी’ से क्या बेटा लौट आएगा? साहिल की मां का सवाल, न्याय की गुहार
SHARE

Dwarka Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए भीषण हिट एंड रन (Dwarka Hit and Run Case) हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत के बाद उनकी मां इन्ना माकन सदमे में हैं। आरोपी नाबालिग के पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन दुख से टूटी मां का कहना है-‘सिर्फ ‘सॉरी’ कह देने से क्या मेरा बेटा वापस आ जाएगा?’

Contents
नाबालिग आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए जमानतमां का दर्द ‘मेरी जिंदगी खत्म हो गई’वीडियो बनाने के आरोपों ने बढ़ाया विवादउम्र को लेकर भी विवादकानून, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर सवाल

3 फरवरी को हुई इस घटना में एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार साहिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

नाबालिग आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए जमानत

हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे नाबालिग (Dwarka Hit and Run Case) को हिरासत में लिया। किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर उसे सुधार गृह भेजा गया था। बाद में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे अस्थायी जमानत दे दी गई। यही फैसला अब बहस का विषय बन गया है। एक ओर कानून के प्रावधान हैं, तो दूसरी ओर पीड़ित परिवार का दर्द।

Read More: दिल्ली में बीजेपी सरकार ने 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया, 71 कैंटीनों में लाभार्थियों से हुई बातचीत

मां का दर्द ‘मेरी जिंदगी खत्म हो गई’

इन्ना माकन ने बताया कि 2018 में पति के निधन के बाद साहिल ही उनका एकमात्र सहारा था। वह जल्द ही पोस्टग्रेजुएशन के लिए ब्रिटेन जाने वाला था। मां की आंखों में आंसू हैं और आवाज में टूटन बोली, ‘अब न सुबह का मतलब है, न काम पर जाने की कोई वजह।’

उन्होंने आरोपी के पिता की माफी पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘वो किस बात की माफी मांग रहे हैं? मेरी जिंदगी खत्म करने की? अगर यह उनके बच्चे के साथ होता तो क्या सिर्फ ‘सॉरी’ से सब ठीक हो जाता?’

वीडियो बनाने के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

हादसे (Dwarka Hit and Run Case) के समय कार में मौजूद आरोपी की बहन पर वीडियो (रील) बनाने के आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। आरोपी के पिता ने कहा कि आजकल बच्चे वीडियो बनाते हैं, लेकिन उनका दावा है कि वह उस समय दिल्ली (Dwarka Hit and Run Case) में मौजूद नहीं थे और बेटा बिना बताए गाड़ी की चाबी ले गया था। गाड़ी पर पहले से मौजूद चालानों को लेकर भी सवाल उठे। पिता ने सफाई दी कि वे चालान ड्राइवरों के नाम हैं, बेटे के नहीं।

उम्र को लेकर भी विवाद

कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी की उम्र 19 साल बताई गई, जिसे पिता ने गलत बताया। उनका कहना है कि बेटा 17 साल कुछ महीने का है और जन्म प्रमाण पत्र मौजूद है।

कानून, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर सवाल

यह मामला केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि नाबालिग ड्राइविंग, अभिभावकीय जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है। क्या नाबालिग को वाहन की चाबी तक पहुंच मिलनी चाहिए? क्या बार-बार चालान होने के बाद भी सख्त कदम नहीं उठाए जाने चाहिए थे? साहिल की मां अब न्याय (Dwarka Hit and Run Case) की उम्मीद में हैं। उनका कहना है कि वह चाहती थीं कि बेटा इस देश के हालातों से दूर बेहतर भविष्य बनाए, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

Also read: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर सख्त एक्शन, बिना नोटिस जब्ती और स्क्रैपिंग की तैयारी

You Might Also Like

तिलक नगर में मॉडल मुस्कान की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

रक्षाबंधन पर नमो भारत ट्रेन की सौगात, हर 8 मिनट में मिलेगी सवारी

दिल्ली स्वाइन फ्लू केस बढ़े: NCR में 6 गुना उछाल, नड्डा ने बुलाई समीक्षा बैठक

राहुल गांधी संसद मार्ग थाना पहुंचे, पैलेट गन पीड़ित के साथ जांच की मांगी जानकारी

मानसून भारी बारिश अलर्ट: चार दिन तक झमाझम बरसेंगे बादल, UP-दिल्ली से बिहार-MP तक असर

TAGGED:Board Exam BailDelhi AccidentDelhi crime newsDwarka NewsHit and Run DelhiJuvenile Driver CaseMinor Driving IssueRoad Safety IndiaTraffic Law DebateVictim Family Statement
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?