संवाददाता:- वासू कसाना
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में हिन्दू रक्षा दल कि मदद से पुलिस ने करीब 32 टन गोमांस बरामद किया है जिसे पुलिस ने जेसीबी के द्वारा नष्ट कर दिया। डंप किये गए गोमांस कि कीमत पुलिस द्वारा लगभग 4 करोड़ रूपए बताई जा रहे है।
Greater Noida News: क्या है पूरा मामला
9 नवंबर को दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली टोल पर पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसमें रखे मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में मांस के गोमांस होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि गौ रक्षा हिंदू दल ने पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक ट्रक (एचआर 38 एई 9185) को रोककर सूचना दी थी कि इसमें प्रतिबंधित मांस है। सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को मौके पर ही सीज कर दिया था। ट्रक ट्रक में लदे मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा लैब भेजा था। इसके बाद पुलिस ने दादरी के एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा रोड पर छापा मारा था। कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-5 से करीब 153 टन पैक प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था जबकि ट्रक में करीब 32 टन मांस मिला था। लैब की रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई थी।
Greater Noida News: पुलिस के बयान का विरोध
पुलिस के इस बयान का हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने विरोध किया है उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बिना वेयरहाउस का चलना संभव नहीं है। दूसरी बात पुलिस द्वारा 32 टन गोमांस बताया गया है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई है। यह भी गलत है। उनका कहना है कि गोमांस की कीमत मार्केट में करीब 40 करोड़ रुपये है।
Greater Noida News: दादरी के एसपीजे कोल्ड स्टोरेज पर पड़ा छापा
पुलिस ने दादरी के एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा रोड पर छापा मारा था। कोल्ड स्टोरेज के चैंबर नंबर-5 से करीब 153 टन पैक प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था जबकि ट्रक में करीब 32 टन मांस मिला था। लैब की रिपोर्ट में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई थी।
Greater Noida News: वेयर हाउस पर बुलडोज़र कार्यवाई
गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया कि उनकी मांग है कि वेयरहाउस के मालिक समेत अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। सके अलावा आरोपियों के वेयरहाउस को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कराया जाए। वेद नागर ने बताया कि उनकी पूरी टीम गौ रक्षा के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। आगे भी भी इसी तरह उनका कार्य जारी रहेगा।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-aqi-one-ui-reaches-400-people/



