ब्यूरो चीफ:- विमल स्वामी
Ghaziabad News: बाल दिवस के अवसर पर ग़ाज़ियाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड स्थित के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आदरणीय कैप्टन दिनिशा भारद्वाज सिंह जी कहा कि 14 नवंबर को पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन को बाल दिवस के रुप मे मनाते है।
विस्तार में
दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ रोड स्थित के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आदरणीय कैप्टन दिनिशा भारद्वाज सिंह जी कहा कि 14 नवंबर को पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन को बाल दिवस के रुप मे मनाते है। पीएम नेहरू एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। उस जमाने में बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए हर साल उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष/विधानसभा 56 प्रत्याशी संजीव शर्मा रहे मौजूद
गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष/विधानसभा 56 प्रत्याशी संजीव शर्मा जी ने कहा कि हमें बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह, यौन शोषण और बाल श्रम जैसी बुराइयों से बचाने के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
आइए हम सब मिलकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए काम करें क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-shri-tulsi-shaligram-marriage/



