Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train: शिवभक्तों और धार्मिक यात्राओं के शौकीनों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने पूर्वी भारत के श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव विशेष ट्रेन (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से रवाना होगी और यात्रियों को देश के प्रमुख चार ज्योतिर्लिंगों सहित कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को रहने, खाने, घूमने या किसी भी तरह की व्यवस्था की अलग से चिंता नहीं करनी होगी। सब कुछ एक ही पैकेज में शामिल है।
Read More: हरियाणा बजट 2026-27 की तैयारी तेज, CM नायब सैनी की पंचकूला में प्री-बजट बैठक
9 दिन में 4 ज्योतिर्लिंग और प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन
इस 8 रात और 9 दिन की धार्मिक यात्रा (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train) के दौरान श्रद्धालुओं को निम्नलिखित पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे-
- उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
- मध्यप्रदेश का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
- गुजरात का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
- गुजरात का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
- द्वारकाधीश मंदिर
- बेट द्वारका
- अहमदाबाद का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर
यह यात्रा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए फायदेमंद है, जो कम समय और सीमित बजट में एक साथ कई बड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं।

इन स्टेशनों पर रुकेगी भारत गौरव ट्रेन
भागलपुर से शुरू होकर यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे आसपास के जिलों के यात्री भी आसानी से इसमें शामिल हो सकेंगे- भागलपुर, जमालपुर, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और प्रयागराज छेवकी।
हर बजट के लिए अलग श्रेणियां, 33% तक की रियायत
IRCTC ने यात्रियों की सुविधा (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train) को ध्यान में रखते हुए तीन श्रेणियों में पैकेज तैयार किया है-
- इकोनॉमी (स्लीपर) – ₹18,850 प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड (3 AC) – ₹33,995 प्रति व्यक्ति
- कंफर्ट (2 AC) – ₹41,990 प्रति व्यक्ति
इस पैकेज में ट्रेन टिकट, होटल में ठहराव, दिन में तीन समय शाकाहारी भोजन, बस से लोकल साइटसीन और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। रेलवे की ओर से इस यात्रा पर 33 प्रतिशत तक की रियायत भी दी जा रही है।
Read More: जिम बॉडी के पीछे छूट रही किडनी? पेशाब में प्रोटीन दे सकता है खामोश चेतावनी
बुकिंग, रद्दीकरण और जरूरी शर्तें
यात्रा की बुकिंग के लिए यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं – 6290861600, 8595937731, 8595937732, IRCTC के अनुसार-
- यात्रा से 15 दिन पहले टिकट रद्द करने पर केवल ₹250 की कटौती होगी।
- यात्रा से 4 दिन से कम समय पहले टिकट रद्द कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
- यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह
पूर्वी जोन के पर्यवेक्षक मनीष कुमार और संजीव कुमार के अनुसार, इस विशेष भारत गौरव ट्रेन (Jyotirling Darshan Bharat Gaurav Train) को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग पहले ही जानकारी लेने और बुकिंग कराने के लिए संपर्क कर रहे हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि एक सुरक्षित, सुविधाजनक और संगठित तीर्थयात्रा का अनुभव भी देगी।
भारत गौरव ट्रेन योजना की शुरुआत भारतीय रेलवे ने नवंबर 2021 में की थी। इसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत पहली भारत गौरव ट्रेन जून 2022 में चलाई गई। तब से यह ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों से तीर्थ और पर्यटन स्थलों के लिए संचालित की जा रही है।
खबरें और भी- 26 की उम्र में विधायक, 45 में राष्ट्रीय अध्यक्ष – नितिन नबीन के उदय से बीजेपी में पीढ़ीगत बदलाव



