LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी
अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-20 12:55 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 7 महीना ago
Share
India UAE Strategic Partnership
India UAE Strategic Partnership: भारत-यूएई संबंधों का नया अध्याय, तीन घंटे की मुलाकात, दशकों की साझेदारी
SHARE

India UAE Strategic Partnership: नई दिल्ली में सोमवार को हुआ दृश्य कूटनीति से कहीं आगे था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच तीन घंटे से कुछ अधिक समय चली बातचीत ने भारत-यूएई संबंधों को रणनीतिक (India UAE Strategic Partnership) से भविष्यवादी साझेदारी की दिशा में मोड़ दिया। कम समय, लेकिन फैसले बड़े रक्षा, ऊर्जा, निवेश, अंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा और संस्कृति तक फैला एजेंडा।

Contents
व्यक्तिगत भरोसे से रणनीतिक मजबूती तकIndia UAE Strategic Partnership: रक्षा सहयोग – साझेदारी, न कि टकरावव्यापार और निवेश – 2032 तक 200 अरब डॉलर का लक्ष्यऊर्जा और परमाणु सहयोग – दीर्घकालिक सुरक्षाअंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल कूटनीतिसंस्कृति और सॉफ्ट पावर – रिश्तों की आत्मासौदों से आगे, साझा भविष्य की ओर

Read More: 26 की उम्र में विधायक, 45 में राष्ट्रीय अध्यक्ष – नितिन नबीन के उदय से बीजेपी में पीढ़ीगत बदलाव

व्यक्तिगत भरोसे से रणनीतिक मजबूती तक

प्रधानमंत्री मोदी का स्वयं हवाई अड्डे पर जाकर यूएई राष्ट्रपति का स्वागत करना और उन्हें एक ही वाहन में प्रधानमंत्री आवास तक ले जाना, दोनों नेताओं के निजी विश्वास और आपसी सम्मान का संकेत था। यही भरोसा औपचारिक बैठकों (India UAE Strategic Partnership) में ठोस नतीजों के रूप में सामने आया। पश्चिम एशिया की संवेदनशील स्थितियों ईरान, गाजा और यमन-पर भी खुलकर चर्चा हुई, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी रक्षा साझेदारियां क्षेत्रीय संघर्षों में खिंचने का संकेत नहीं हैं।

India UAE Strategic Partnership: रक्षा सहयोग – साझेदारी, न कि टकराव

भारत और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा समझौते की दिशा में बातचीत को अहम माना जा रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के अनुसार, यह सहयोग प्रशिक्षण, सुरक्षा और तकनीकी साझेदारी तक सीमित है। भारत का रुख स्पष्ट है संतुलित कूटनीति और संप्रभु निर्णय।

India UAE Strategic Partnership
India UAE Strategic Partnership

व्यापार और निवेश – 2032 तक 200 अरब डॉलर का लक्ष्य

वर्ष 2022 के व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के बाद द्विपक्षीय व्यापार में तेजी आई है। अब लक्ष्य है कि 2032 तक इसे दोगुना कर 200 अरब डॉलर से अधिक पहुंचाया जाए।

गुजरात के धोलेरा औद्योगिक शहर में यूएई निवेश को लेकर तस्वीर साफ हुई है। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, विमान रखरखाव (MRO) सुविधाएं, शहरी अवसंरचना और पायलट प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे।

Read More: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह बदल जाएगा सफर का तरीका

ऊर्जा और परमाणु सहयोग – दीर्घकालिक सुरक्षा

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए एचपीसीएल और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के बीच समझौते के तहत 2028 से अगले दस वर्षों तक भारत को सालाना पांच लाख मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति होगी।

इसके साथ ही, हाल में भारत में पारित परमाणु कानून से बने अवसरों के मद्देनज़र छोटे और बड़े परमाणु संयंत्रों पर सहयोग की सहमति बनी ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में निर्णायक पहल।

अंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल कूटनीति

अंतरिक्ष क्षेत्र में रॉकेट निर्माण, लॉन्चिंग साइट, प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़ा समझौता भारत-यूएई सहयोग को नई ऊंचाई देगा।

खाद्य क्षेत्र में भारत से यूएई को चावल, कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा लाभ भारतीय किसानों को होगा।

इसके अलावा, ‘डिजिटल दूतावास’ की अवधारणा पर भी सहमति बनी यह कूटनीति (India UAE Strategic Partnership) का नया और आधुनिक प्रयोग माना जा रहा है।

संस्कृति और सॉफ्ट पावर – रिश्तों की आत्मा

अबू धाबी में ‘हाउस ऑफ इंडिया’ नामक सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना पर सैद्धांतिक सहमति बनी। यह भारतीय कला, विरासत और पुरातत्व का प्रतीक बनेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई राष्ट्रपति को गुजरात का हाथ से नक्काशी किया गया रॉयल वुडन झूला भेंट किया जो परिवार, संवाद और पीढ़ियों के बंधन का प्रतीक है और यूएई के घोषित ‘फैमिली ईयर 2026’ से भी जुड़ता है।

शेख फातिमा बिंत मुबारक को कश्मीरी पश्मीना शाल और केसर भेंट कर भारत की हस्तशिल्प परंपरा को सम्मान दिया गया।

सौदों से आगे, साझा भविष्य की ओर

यह मुलाकात केवल समझौतों (India UAE Strategic Partnership) की सूची नहीं, बल्कि विश्वास, निवेश और नवाचार पर आधारित साझेदारी का संकेत है। भारत और यूएई अब पारंपरिक कूटनीति से आगे बढ़कर साझा भविष्य गढ़ने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

खबरें और भी-  17वां आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले देशभर के 200 आदिवासी युवा

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:Energy PartnershipForeign Investment IndiaIndia UAE Relationsinternational newsMiddle East DiplomacyNational NewsPM Modi Newspm modi UAE PresidentStrategic Defence CooperationUAE President
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गुरुग्राम कैमेलिया कामवाली पिटाई मामला, फ्लैट मालकिन रुचिरा पर केस दर्ज
हरियाणा

गुरुग्राम की 190 करोड़ के पेंटहाउस वाली सोसाइटी में कामवाली की पिटाई, फ्लैट मालकिन पर दर्ज हुआ केस

Meena Chauhan By Meena Chauhan 7 दिन ago
गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान: साइबर सिटी में अवैध कब्जों पर सख्ती, RS भाठ बोले- ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं’
बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
सूरत में फर्जी APK फाइलों से 125 करोड़ की साइबर ठगी, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
मेरठ पीवीवीएनएल ट्रांसफार्मर सेमिनार: बेहतर लुब्रिकेशन प्रैक्टिस पर हुआ मंथन
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?