Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक बड़ा निर्णय लिया है। जीडीए ने ग़ाज़ियाबाद की पांच सडकों को तीन-तीन मीटर चौड़ा करने के लिए आदेश दिए है। जीडीए उपचुनाव के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विस्तार से जानें
ग़ाज़ियाबाद में हापुड़ चुंगी से करहेड़ा तक करीब पांच स्थानों पर सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने तैयारी शुरू करदी है। जीडीए उपचुनाव के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि लोगों को जाम से की समस्या से मुक्ति मिल सके। हापुड़ चुंगी करहेड़ा तक वाहनों का काफी दबाव रहता है। इस दबाव को काम करने के लिए जीडीए ने पांच स्थानों पर यु-टर्न बनाये है लेकिन जीडीए द्वारा बनाये गए यु- टर्न जाम का सबसे बड़ा कारन बन गए।
उपचुनाव के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण
जीडीए अधिकारी बताते है कि इस मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम उपचुनाव के बाद शुरू होगा, जो छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जायेगा। अचार सहिंता हटने के तुरंत बाद से सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/chatth-pooja-preparations-for-chhath-festival-intensified-in-ghaziabad-know-what-will-be-special-this-year/



