Delhi Ram Ladoo Recipe: दिल्ली की गलियों की सैर हो और राम लड्डू न खाए जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और सेंट्रल मार्केट जैसे इलाकों में मिलने वाले ये छोटे-छोटे गोल राम लड्डू दिल्ली के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में गिने जाते हैं। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम-मुलायम ये लड्डू कद्दूकस की हुई ताजी मूली और तीखी हरी चटनी के साथ परोसे जाते हैं।
अच्छी बात यह है कि इस फेमस स्ट्रीट फूड को आप घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। न ज्यादा मसाले, न कोई मुश्किल तरीका। सही दाल का मिश्रण और थोड़ी-सी मेहनत से आपको वही दिल्ली वाला स्वाद मिल जाएगा। आइए जानते हैं राम लड्डू और उसकी स्पेशल ग्रीन चटनी बनाने की पूरी रेसिपी।
Read More: UPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब नकल और फर्जीवाड़े पर लगेगा ब्रेक
राम लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Delhi Ram Ladoo Recipe)
दाल के मिश्रण के लिए
* मूंग दाल (बिना छिलके) – 1 कप
* चना दाल – ¼ कप
* उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच
* अदरक – 1 इंच, बारीक कटा
* हरी मिर्च – 2–3, बारीक कटी
* हींग – एक चुटकी
* नमक – स्वादानुसार
* तेल – तलने के लिए
Delhi Ram Ladoo Recipe: राम लड्डू बनाने की आसान विधि
सबसे पहले मूंग दाल, चना दाल और उड़द दाल को अच्छी तरह धो लें। इन्हें 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें। भीगने के बाद सारा पानी निकाल दें और दालों को मिक्सर में बिना पानी डाले हल्का दरदरा पीस लें।
अब पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें। इसमें हींग और नमक मिलाएं। इसके बाद हाथ या विस्कर की मदद से मिश्रण को एक ही दिशा में 5–10 मिनट तक फेंटें। यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे बैटर हल्का और फूला हुआ बनता है।
बैटर तैयार है या नहीं, यह जांचने के लिए एक कटोरी पानी में इसकी एक बूंद डालें। अगर बैटर तैरने लगे, तो समझिए मिश्रण परफेक्ट है।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम हो जाए तो हाथों को हल्का गीला करके छोटे-छोटे गोले बनाएं और तेल में डालें। राम लड्डू को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

Delhi Ram Ladoo Recipe: स्पेशल तीखी हरी चटनी की रेसिपी
सामग्री
* धनिया पत्ता – 1 कप
* पुदीना पत्ता – ½ कप
* मूली के पत्ते – ½ कप
* अदरक – 1 इंच
* हरी मिर्च – 4–5 (स्वादानुसार)
* नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
* काला नमक और सादा नमक – स्वादानुसार
विधि
सभी सामग्री को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें। मूली के पत्ते डालने से चटनी में वही असली दिल्ली वाला स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद आता है।
राम लड्डू सर्व करने का स्ट्रीट-स्टाइल तरीका (Delhi Ram Ladoo Recipe)
एक प्लेट में 5–6 गरमा-गरम राम लड्डू (Delhi Ram Ladoo Recipe) रखें। ऊपर से भरपूर मात्रा में ताजी कद्दूकस की हुई मूली डालें। अब तीखी हरी चटनी डालें और ऊपर से थोड़ा-सा चाट मसाला छिड़क दें। चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं।
खास टिप्स
* बैटर जितना ज्यादा फेंटा जाएगा, राम लड्डू उतने हल्के बनेंगे
* तलते समय तेज आंच से बचें
* मूली में नमक हमेशा सर्व करते समय ही मिलाएं
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल



