Ghaziabad News: दीवाली का त्योहार देश भर में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। वही कोई हालात न बिगड़े इसके इंतजाम पुलिस ने कर लिए है।
क्या इंतजाम किये गए
जहां एक और सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है वही सीआरपीएफ की कंपनी के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है कोतवाली क्षेत्र में आज सीआरपीएफ जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च किया वहीं डीसीपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया त्योहारों की सुरक्षा के मध्य नजर बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैयार किया गया है जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और आने जाने वाले संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को विशेष रूप से चेक किया जा रहा है इसके साथ में तीन सवारी मोटरसाइकिल को भी रोक कर चेक किया जा रहा है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर मौके पर मौजूद पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है । पांच कंपनियां सीआरपीएफ की भी लगातार ग्रस्त कर रही है जिस किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को सचेत करते हुए क्राइम करने से रोका जा सके।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/auspicious-time-to-be-made-on-dhanteras-for-1-hour-41-minutes-know-the-right-time-to-buy-gold/



