Ghaziabad News: दीवाली का त्योहार देश भर में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं, हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण जिले में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताजा मामले में मोरटा में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है।
एक हजार से ज्यादा सुतली बम बरामद
पुलिस ने मोरटा में रविवार को एक सूचना पर छापा मारकर दो लोगों को से पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपित मौके पर ही सुतली बम और अन्य पटाखे बना रहे थे। मौके से एक हजार से ज्यादा अधबने सुतली बम बरामद किए गए हैं। पुलिस को पटाखों के पलीते से भरा एक बैग भी मिला है, दो लोगों को भी मौके से पकड़ा है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों से साढ़े छह किलो बारूद पाउडर, 10 किलो फेविकोल, पटाखों के पलीते से भरा एक बैग, छह हजार नग गत्ते की नलकी, करीब 350 बर्थडे कैंडल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
फारुख नगर के रहने वाले है दोनों आरोपी
पकड़े गए आरोपित फर्रुखनगर निवासी अनिरुद्ध और गौरव हैं। दोनों आरोपित आतिशबाजी बनाना जानते हैं। दोनों आरोपित पकड़े जाने से साफ है कि फर्रुखनगर में आतिशबाजी बनाने वालों पर बीते कुछ वर्षों में हुई कार्रवाई के कारण जगह बदलकर काम किया जा रहा है।
यह भी जानें:-
https://lokhitkranti.com/auspicious-time-to-be-made-on-dhanteras-for-1-hour-41-minutes-know-the-right-time-to-buy-gold/



