Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद से भाजपा ने संजीव शर्मा पर भरोसा जताया है। विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की आखरी तारीख से एक दिन पहले अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा है कि उन्हें प्रत्याशी घोषित कराने में सांसद अतुल गर्ग ने खेवनहार का काम किया है।
बसपा से वैश्य प्रत्याशी आने से ही साफ़ हो गया था।
बसपा से वैश्य प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की टिकट के लिए दावेदारी मजबूत होती दिखाई पड़ रही थी। उससे पहले वसुंधरा स्थित होटल में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से सभी जनप्रतिनिधियों ने गाजियाबाद विधानसभा उप- चुनाव को लेकर गंभीर मंत्रणा की थी, इस मंत्रणा में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के शामिल न होने सभी यही संदेश गया था कि सभी ने मिलकर टिकट के महानगर के महानगर अध्यक्ष की पैरवी की।
सीट के मतदाताओं के बारे में कुछ जानकारी
कुल मतदाता : 4,61,360
दलित करीब 75 हजार
ब्राहमण करीब 70 हजार
वैश्य करीब 70 हजार
मुस्लिम करीब 75 हजार
पंजाबी करीब 50 हजार
साल 2007 में भी लगाया था सुनील शर्मा पर दांव
सुनील शर्मा साहिबाबाद से विधायक हैं और उनका आवास साहिबाबाद भी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही है। भाजपा ने इससे पहले 2007 में ब्राहमण समाज के प्रत्याशी के रूप में सुनील शर्मा पर दांव लगाया था। उस चुनाव में सुनील शर्मा पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।
यह भी जाने:-
https://lokhitkranti.com/big-decision-of-housing-development-five-societies-will-be-built-on-80-acres-of-land/



