LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ashish Vidyarthi: बाइक की टक्कर में घायल हुए आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली, अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बॉलीवुड > Ashish Vidyarthi: बाइक की टक्कर में घायल हुए आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली, अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड

Ashish Vidyarthi: बाइक की टक्कर में घायल हुए आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली, अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-04 11:55 am
Lokhit Kranti Published 2026-01-04
Share
Ashish Vidyarthi Accident
Ashish Vidyarthi Accident बाइक की टक्कर में घायल हुए आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली, अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट
SHARE

Ashish Vidyarthi Accident: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी को लेकर शुक्रवार रात आई सड़क हादसे की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। गुवाहाटी में हुए इस एक्सीडेंट के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद आशीष विद्यार्थी ने सामने आकर पूरे मामले पर विराम लगा दिया है और साफ शब्दों में कहा है, ‘हम ठीक हैं।’

Contents
कैसे हुआ हादसा?आशीष विद्यार्थी का फैंस को वीडियो मैसेजपत्नी रुपाली बरुआ की सेहत पर अपडेटबाइक सवार की हालत भी स्थिरफैंस और अस्पताल स्टाफ का जताया आभारवर्कफ्रंट पर आशीष विद्यार्थी

अस्पताल से इंस्टाग्राम लाइव आकर आशीष विद्यार्थी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रुपाली बरुआ दोनों सुरक्षित हैं। हादसे में उन्हें और उनकी पत्नी को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। एहतियातन रुपाली को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है, लेकिन घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

Read More: Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस के घर शुरू हुआ पहले ‘वीकेंड का वार’

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रुपाली बरुआ गुवाहाटी में डिनर के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा गुवाहाटी के एड्रेस होटल के सामने, गीटनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष और रुपाली के साथ-साथ बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गीटनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

आशीष विद्यार्थी का फैंस को वीडियो मैसेज

हादसे के बाद फैल रही अफवाहों के बीच आशीष विद्यार्थी ने अस्पताल से लाइव वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ आपको बताने के लिए, क्योंकि मैं देख रहा हूं कि कई न्यूज चैनलों पर अलग-अलग बातें आ रही हैं। कल रूपाली और मैं सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बाइक ने हमें टक्कर मार दी। हम दोनों ठीक हैं। रूपाली ऑब्जर्वेशन में हैं और सब कुछ ठीक है। मैं भी ठीक हूं। मुझे हल्की सी चोट आई है, बस इतना ही। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं चल रहा हूं, बात कर रहा हूं, खड़ा हूं,सब कुछ नॉर्मल है।’

Read More: MPESB Paramedical Vacancy 2025 की लास्ट डेट हुई एक्सटेंड, ऐसे करें अप्लाई

पत्नी रुपाली बरुआ की सेहत पर अपडेट

आशीष विद्यार्थी ने स्पष्ट किया कि रुपाली बरुआ को सिर्फ एहतियातन मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत स्थिर है। किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

बाइक सवार की हालत भी स्थिर

आशीष विद्यार्थी ने अपने वीडियो में यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस से बाइक सवार के बारे में जानकारी ली है। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार भी अब होश में है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More: Janhvi Kapoor ने फैन की टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल

फैंस और अस्पताल स्टाफ का जताया आभार

अपने संदेश के अंत में आशीष विद्यार्थी ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा,’यह सिर्फ आपको बताने के लिए है कि हां, हादसा हुआ था, लेकिन हम ठीक हैं। इसमें कोई सनसनीखेज बात नहीं है। मैंने पुलिस से बाइक सवार के बारे में भी पूछा; वह भी होश में आ गया है। मैं सबके लिए अच्छा चाहता हूं। कृपया यह वीडियो शेयर करें ताकि लोग जान सकें कि हम ठीक हैं। अपोलो के इमरजेंसी स्टाफ हमारी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं।’

वर्कफ्रंट पर आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आए थे। इस शो में उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने काफी सराहा। अपने दमदार व्यक्तित्व और अनुभव के कारण आशीष विद्यार्थी शो में अलग ही छाप छोड़ते दिखाई दिए। ‘द ट्रेटर्स’ में उनके साथ उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, पुरव झा और एलनाज नोरोजी जैसे कई जाने-माने और चर्चित चेहरे भी शामिल थे, जिससे शो को जबरदस्त चर्चा मिली।

You Might Also Like

Maatrubhumi Movie: क्या जल्द रिलीज होगी ‘मातृभूमि’? सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ की बढ़ी मुश्किलें, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

‘धमाल 4’ में फिर लौटे अजय देवगन, जानिए इस बार क्या है कॉमेडी का नया तड़का

Prithvi Shaw: ‘हर अफवाह सच है’, पृथ्वी शॉ की मंगेतर के पोस्ट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

Aamir Khan Wedding News: आमिर-गौरी की शादी का पहला VIDEO आया सामने, Kiss और डांस ने लूट ली महफिल

TAGGED:Ashish VidyarthiAshish Vidyarthi AccidentAshish Vidyarthi Health UpdateBollywood NewsGuwahati Road AccidentRupali Barua
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
KCC Loan
उत्तर प्रदेश

KCC Loan मुद्दे पर लोकसभा में उठी किसानों की आवाज

News Desk News Desk 2026-08-06
Panipat News: PIET वाइस चेयरमैन को मिली 7 करोड़ की धमकी
Meerut Crime: मां और प्रेमी पर मासूम की हत्या का आरोप
Kurukshetra Train Accident: रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा
Haryana Tiranga Yatra की तैयारियां तेज, 9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?