By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad Breaking : साहिबाबाद के शाईद नगर में मशहूर “बंगाली होटल” पर गंदगी के चलते सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad Breaking : साहिबाबाद के शाईद नगर में मशहूर “बंगाली होटल” पर गंदगी के चलते सवाल
गाजियाबाद

Ghaziabad Breaking : साहिबाबाद के शाईद नगर में मशहूर “बंगाली होटल” पर गंदगी के चलते सवाल

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-09-06 1:34 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-09-06
Share
Ghaziabad Breaking
Ghaziabad Breaking
SHARE

रिपोर्टर – फारुक शिद्दीकी

Contents
Ghaziabad Breaking: स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर सवालGhaziabad Breaking: मज़दूरों की मजबूरीGhaziabad Breaking: तंबाकू के साथ परोसा जाता है खानाGhaziabad Breaking: प्रशासन पर सवालGhaziabad Breaking: बीमारी का खतराGhaziabad Breaking: अब देखना होगा कार्रवाई होती है या नहीं

Ghaziabad Breaking: साहिबाबाद क्षेत्र के शाईद नगर में स्थित मशहूर “बंगाली नारी वाले” के नाम से चर्चित रियाज़ अहमद का बंगाली होटल इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है।

इलाके में लंबे समय से संचालित यह होटल फैक्टरियों में काम करने वाले मज़दूरों और आम राहगीरों का प्रमुख ठिकाना माना जाता है। लेकिन यहां की साफ-सफाई की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

Ghaziabad Breaking: स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों और खाने वालों का आरोप है कि यहां पर सफाई केवल दिखावे के लिए की जाती है। हकीकत यह है कि होटल के अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा रहता है। होटल की रसोई और बैठने की जगह की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो खाना नहीं बल्कि गंदगी परोसी जा रही हो। इस लापरवाही से इलाके में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

Ghaziabad Breaking: मज़दूरों की मजबूरी

फैक्टरियों में काम करने वाले मज़दूर बताते हैं कि काम की भाग-दौड़ के चलते वे इसी होटल में खाना खाने को मजबूर हैं। कई मज़दूरों ने शिकायत की कि यहाँ बर्तनों की सही तरीके से धुलाई नहीं होती, पानी गंदा इस्तेमाल होता है और खाने में कई बार बदबू आती है। लेकिन सस्ता खाना मिलने की वजह से उनकी मजबूरी बनी हुई है।

Ghaziabad Breaking
Ghaziabad Breaking

Ghaziabad Breaking: तंबाकू के साथ परोसा जाता है खाना

होटल की एक और बड़ी समस्या यह है कि खाना परोसने वाले कर्मचारियों के मुंह में हमेशा गुटखा या तंबाकू भरा रहता है। खाना परोसते समय कई बार तंबाकू का रस या बचा हुआ हिस्सा खाने में गिर जाता है। यह न केवल गंदगी है बल्कि सीधा-सीधा लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार होटल मालिक से कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Ghaziabad Breaking: प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि फूड विभाग और नगर निगम की टीम ने अब तक इस होटल पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है, जिससे होटल संचालक बेफिक्र होकर गंदगी फैलाता रहता है। सवाल यह है कि जब यह होटल इतने लंबे समय से चल रहा है और गंदगी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, तो प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हुए है।

Ghaziabad Breaking: बीमारी का खतरा

डॉक्टरों का मानना है कि गंदगी और तंबाकू जैसी चीजों के मिल जाने से खाना पूरी तरह दूषित हो जाता है। इससे पेट के संक्रमण, फूड पॉयजनिंग, डायरिया, टायफाइड जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। क्षेत्र में छोटे बच्चों और मजदूरों के बीमार पड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है।

Ghaziabad Breaking: अब देखना होगा कार्रवाई होती है या नहीं

स्थानीय लोगों की मांग है कि गाज़ियाबाद फूड विभाग और नगर निगम तुरंत इस होटल की जांच करे और अगर नियमों का पालन नहीं हो रहा तो होटल को बंद किया जाए। सवाल यह भी है कि आखिर कब तक मजदूरों और गरीब लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर इस तरह गंदगी और बीमारी परोसी जाएगी। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और फूड विभाग पर टिकी हैं कि वे इस मामले में कब और कैसी कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़े- Nand Kishor Gujjar ने एबीवीपी के समर्थन में दी राजभर को चेतावनी

You Might Also Like

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Swami Avdheshanand Giri: गाजियाबाद जेल में बड़ा कार्यक्रम, नवग्रह वाटिका का हुआ उद्घाटन

Summer Health Drinks: गर्मी में नारियल पानी फ्रिज में रखना सही या नहीं? जानिए कब बन जाता है नुकसानदायक

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

TAGGED:administration silenceDemand for Actionfood poisoning dangerfood safetyGhaziabad Newshotel hygiene issuemunicipal negligencepublic health risktobacco with foodworkers compulsion
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Banda Tower Incident: A young man took such a step to get a loan of 25 lakhs that people were shocked to see it.
उत्तर प्रदेश

Banda Tower Incident: 25 लाख के लोन के लिए युवक ने उठाया ऐसा कदम, देखकर कांप गए लोग

Kannu Kannu 2026-05-16
Mosques in India: मस्जिदों की संख्या में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत, इंडोनेशिया सबसे आगे
UP Road Accident: लखीमपुर खीरी में दर्दनाक टक्कर, ट्रक और मैजिक वाहन की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत
US-Iran Peace Talks: ट्रंप ने ईरान के सामने रखी 5 खतरनाक शर्ते, यूरेनियम सौंपने की मांग से भड़का तेहरान
Pauri Forest Fire: जंगलों में धधकी आग पर गरजे सांसद अनिल बलूनी, वन विभाग को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?