By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: murder mystery: पति को छोड़कर महिला दो युवकों के प्यार में हुई पागल, एक की कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > murder mystery: पति को छोड़कर महिला दो युवकों के प्यार में हुई पागल, एक की कर दी हत्या
गाजियाबाद

murder mystery: पति को छोड़कर महिला दो युवकों के प्यार में हुई पागल, एक की कर दी हत्या

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-09-02 11:20 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-09-02
Share
Murder mistry
SHARE

murder mystery हत्या की यह कहानी आपका सिर घूम देगी। इस कहानी में ड्रामा, रोमांच, एक्शन और थ्रिलर सब कुछ है। यह सच्ची घटना गाजियाबाद जिले की है। जहां एक शादीशुदा महिला जिसका का पति उसके साथ नहीं रहता। एक शादीशुदा शख्स जिसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती और एक 29 साल का लड़का जो शादीशुदा महिला से प्यार करता था। लेकिन पुरानी प्रेमिका और नए प्रेमी को यह नागवार गुजरा और दोनों ने मिलकर 29 साल के लड़के की हत्या कर दी।

Contents
यह है पूरा मामलापुलिस को मिली लाशमकान मालिक से हुआ प्यारपुलिस ने भेजा जेल

यह है पूरा मामला

गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 6 अगस्त को एक शव मिला था। शव को देखकर पुलिस को लगा कि इसकी मौत स्वाभाविक मौत है। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सब चक्कर खा गए। क्योंकि 29 साल के रोहित की दम घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने सैकड़ो सीसीटीवी तलाशे मोबाइल सर्विलांस इस्तेमाल की तो जो हत्या की कहानी सामने आई वह बेहद चौंकाने वाली थी। दरअसल इस कहानी में दो मर्द थे, जोकि एक महिला से प्यार करते थे। और बाद में एक मर्द ने महिला के साथ मिलकर दूसरे को हमेशा के लिए मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने सोचा भी नहीं था कि वे कभी पकड़े जाएंगे लेकिन पुलिस चाहे तो क्या नही कर सकती। पुलिस की मेहनत रंग लाई और दोनों को सबूत के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को मिली लाश

murder mystery गाजियाबाद में एसीपी वेव सिटी प्रियांशी श्री ने बताया की 6 अगस्त को गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 29 वर्षीय रोहित का शव मिला था। शुरुआत में लगा कि यह एक स्वाभाविक मौत है। लेकिन जब शव का पंचनामा कराया गया तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रोहित की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया और पुलिस मोबाईल सर्विलांस समेत अन्य सबूत इक्टठा करनें में जुट गई। मोबाईल सर्विलंस के द्वारा पुलिस ने बेबी नाम की महिला और उसके पड़ोस में रहने वाले संजय को गिरफ्तार किया। दोनों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने रोहित की ह्त्या के उस राज से पर्दा उठा दिया जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नही था। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की और हत्या का राज फास कर दिया।

मकान मालिक से हुआ प्यार

murder mystery गिरफ्तार महिला बेबी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। बेबी की एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है और एक 10 साल का लड़का है। बेबी अपने पति से दूर रहती है। वहीं दूसरे आरोपी संजय ने पुलिस पुछताछ में बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन अब वह भी उसके साथ नहीं रहती है। पुलिस की जांच के मुताबिक करीब 5 साल पहले रोहित और बेबी की मुलाकात फरीदाबाद में हुई थी। रोहित मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा हुआ है और एक घर में बीमार व्यक्ति के लिए केयर टेकिंग का काम करता था। वही बेबी उसी घर में मेड का काम करती थी। दोनों के बीच बातें होने लगी और एक दिन दोनों के बीच संबंध बन गए। फरीदाबाद में ही दोनों ने एक मकान किराए पर लिया और लिवइन में रहने लगे।

पुलिस ने भेजा जेल

murder mystery कुछ दिन बाद बेबी वहां से गाजियाबाद आ गई और संजय का मकान किराए पर लेकर रहने लगी। यहां बेबी और संजय के आपस में संबंध बन गए। रोहित बेबी से मिलने गाजियाबाद स्थित संजय के घर में आया करता था, क्योंकि रोहित बेबी से प्यार करने लगा था और उससे शादी करना चाहता था। यह बात संजय को अच्छी नही लगती थी। यह बात संजय ने बेबी को बताई और दोनों रोहित को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगे। बता दें कि रोहित को मिर्गी के दौरे भी आते थे। 6 अगस्त को जब रोहित संजय के घर बेबी से मिलने आया हुआ था तभी उसे मिर्गी का दौरा आ गया, इस मौके का फायदा उठाते हुए बेबी और संजय ने उसके मुंह पर तकियां रखकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसे घसीट कर नीचे ले गए और ई-रिक्शा में उसे बीमार बताकर जंगल में ले जाकर शव को फेंककर फरार हो गए। फिलहाल बेबी और संजय दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

You Might Also Like

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अजीबोगरीब घटना! मृत समझकर किए गए अंतिम संस्कार के 39 दिन बाद युवक जिंदा घर लौटा

Uttar Pradesh Governance: जनता की चौखट पर प्रशासन, DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Vikas Bhavan Ghaziabad: गाजियाबाद में विकास का महाउत्सव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Ghazibad DM Action: 24 घंटे में भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त हुआ घर, डीएम ने खुद कराया पीड़ित परिवार का गृह प्रवेश

TAGGED:ghaziabad murder mysterGhaziabad NewsGhaziabad Policemurder mystermurder-mystery-woman-leaves-her-husband-and-falls-madly-in-love-with-two-young-men
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Lionel Messi Record Goal: Lionel Messi celebrates after scoring a record-breaking goal during Argentina's 2-0 victory over Austria in FIFA World Cup 2026.
अंतर्राष्ट्रीयखेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में Lionel Messi Record Goal का जलवा, ऑस्ट्रिया को हराकर अर्जेंटीना ने नॉकआउट में बनाई जगह

Manisha Manisha 2026-06-23
Ayodhya Ram Mandir News: 200 किलो चांदी के दावे ने सिस्टम पर खड़े किए सवाल
Solicitor General News: सॉलिसिटर जनरल कौन होता है और उसकी नियुक्ति कैसे होती है? | आसान भाषा में पूरी जानकारी
Padma Bhushan 2026: पद्म भूषण सम्मान के बीच अलका याग्निक की सेहत बनी चर्चा का विषय
Fatehpur Crime News: ‘कोई पास मत आना…’ बेटे-बहू को गोली मारने के बाद 40 मिनट तक बंदूक लेकर डटा रहा पिता
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?