रिपोर्टर :- कमलदीप
Teacher’s Day 2025 : शिक्षक दिवस से ठीक पहले गाज़ियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र से गर्व की खबर सामने आई है। गांव सुहाना के पीएम कंपोजिट विद्यालय में सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार सिरोही का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है।
यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दिया जाएगा।
Teacher’s Day 2025 : उत्कृष्ट कार्य के लिए किया जाता है सम्मानित
हर साल शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है। इस बार गाज़ियाबाद जिले से यह गौरव प्रमोद कुमार सिरोही को मिला है।
Teacher’s Day 2025 : शिक्षक ने बताया गर्व का विषय
प्रमोद कुमार सिरोही, चयनित शिक्षक ने बताया “यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे विद्यालय का है। बच्चों ने मंडल स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं, यही हमारी प्रेरणा है। हमारी कोशिश रहती है कि हर दीवार, हर क्लासरूम बच्चों को पढ़ाई की ओर आकर्षित करे।”

विद्यालय में पुरस्कार की घोषणा के बाद से छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। सभी का कहना है कि यह सम्मान पूरे विद्यालय की मेहनत और समर्पण का नतीजा है।
Teacher’s Day 2025 : ग़ाज़ियाबाद के लिए गौरव का क्षण
प्रधानाचार्य ने बताया कि “प्रमोद जी का चयन हमारे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और नवाचारों ने बच्चों को नई दिशा दी है।” अब 5 सितंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रमोद कुमार सिरोही राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगे, और यह पल ग़ाज़ियाबाद के लिए गौरव का क्षण होगा।
यह भी पढ़े- Ghaziabad Latest News: 3 बार चुनाव अधिकारी नियुक्त फिर भी नहीं हुए 1.5 साल से चुनाव