नक्शा समाधान दिवस की तर्ज पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के द्वारा RERA से जुडे़ मामलों के निस्तारण की दिशा में पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार आज प्राधिकरण के सभागार कक्ष में आयोजित ‘रेरा समाधान दिवस ‘ कार्यक्रम के दौरान कुल 20 शिकायतकर्ता पहुंचे।
दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शिकायतकर्ताओं के द्वारा रेरा से केस समाप्त करने की सहमति के लिए हल्फनामा दिया गया। इस दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं का तर्क था कि यदि उनकी शिकायतों का समय रहते निस्तारण कर दिया जाता है, तो वह केस वापस लेने के लिए हल्फनामा प्रस्तुत करने के लिए सहमत है।
उदाहरण स्वरूप इंद्रप्रस्थ योजना से जुड़े आवंटी श्री राजेंद्र सिंह, चंद्र शिला अपार्टमेंट से जुडी आवंटी श्रीमती खुशबू सिंघल, श्रीमती ऋचा सिंघल का तर्क था कि उनके प्रकरणों में रेरा से जारी आरसी का पेमेंट यदि कर दिया जाता है तो वह केस समाप्त करने के लिए सहमत हैं। इसी तरह पंकज गोयल की इंद्रप्रस्थ योजना में भवन पर कब्जा दिए जाने से जुडी़ शिकायत थीं, उनका तर्क था कि प्राधिकरण उन्हें यदि समय रहते कब्जा उपलब्ध करा दिया जाता है तो वह मामले को वापस लेने को तैयार है।
अधिकारियों को लगाई फटकार (RERA)
इसी तरह से श्री जयवीर सिंह का मधुबन बापू धाम योजना में कब्जा और रजिस्ट्री से जुडी़ शिकायत थीं, जयवीर सिंह के द्वारा भी समय से कब्जा दिए जाने के साथ रजिस्ट्री कराए जाने की स्थिति मे केस वापस लेने की सहमति दी। रेरा से जुडे़ प्रकरणों के निस्तारण के दौरान खुद प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स उपस्थिति रहे। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने लंबित कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि अगले समाधान दिवस के आयोजन से पूर्व ही इन सभी प्रकरणों का निस्तारण नियमतः करा दिया जाए।

इस दौरान ये भी सामने आया कि यदि आवंटियों को मूलभूत सुविधाएं तथा उनकी समस्याओं को ध्यान दिया जाए, तो उन्हे रेरा मे केस करने की जरूरत ही ना हो। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि इंद्रप्रस्थ आदि योजनाओं में कैंप लगाते हुए न केवल आवंटियों की समस्याओं को सुना जाए, बल्कि उनका प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए।

कैंप की व्यवस्था से आवंटियों से तालमेल भी बना रहेगा, साथ ही whatsapp ग्रुप बनाकर सभी से तालमेल रखा जाए। RERA से जुडे़ मामले रखने के लिए सुबह 10 से दो बजे तक का समय रखा गया था। इसी तरह हर माह के तीसरे वृहस्पतिवार को रेरा समाधान दिवस का आयोजन किया जाता रहेगा। उक्त बैठक सभी संयुक्त सचिव, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, विधि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Read More: Kanya Pujan 2026: कब है नवमी और दुर्गाष्टमी? जानिए शुभ मुहर्त



