Madhuban Bapudham: ग़ाज़ियाबाद पुलिस कि देर रात मधुबन बापूधाम में एक शातिर स्नैचर के साथ मुठभेड़ कि खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान स्नैचर के बाएं पैर पर गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले पंजीकृत हैं। उसकी जेब से सोने की बट्टी और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
क्या है पूरा मामला
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मधुबन बापूधाम पुलिस देर रात सदरपुर रोड पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक युवक बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने उसने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव करते गोली चलाई, जो उसके वाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी पर उसकी जेब से सोने की बट्टी और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त ने अपना नाम विशाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी बेहटा हाजीपुर बताया है।
कुछ दिन पहले ही महिला के गले से लूटी थी चेन
एसीपी ने बताया कि विशाल शातिर बदमाश है। उसने कबूल किया है कि गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के सामने से उसने महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। उसके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की बट्टी और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। उसके पास से मिली बाइक भी चोरी की है। विशाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/yogi-adityanaths-big-decision-is-no-longer-on-those-who-spit-in-food-and-those-who-run-the-shop-with-the-wrong-name/



