Lokhitkranti

August OTT Release List: हाउसफुल 5 से लेकर तेहरान तक, देखें अगस्त की धमाकेदार OTT लिस्ट

August OTT Release List

August OTT Release List: अगस्त का महीना OTT दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आया है। जासूसी थ्रिलर से लेकर कॉमेडी, रियलिटी शो और क्विज प्रोग्राम हर तरह का कंटेंट इस महीने आपके स्क्रीन पर होगा। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से बड़ी-बड़ी फिल्मे दस्तक देने वाली हैं।

August OTT Release List: तेहरान

जॉन अब्राहम की स्पाई थ्रिलर ‘तेहरान(Tehran)’ 14 अगस्त को Zee5 पर रिलीज हो रही है। इसमें मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और मधुरिमा तुली भी अहम किरदार निभा रही हैं। कहानी ईरान, इजराइल और भारत के बीच जटिल रिश्तों और जासूसी मिशन पर आधारित है, जिसमें 2012 के दिल्ली इजरायल एंबेसी ब्लास्ट जैसी सच्ची घटनाओं की झलक मिलेगी। इसमें राजनीति, धोखा और एक्शन सब कुछ है।

Tehran
Tehran

August OTT Release List: हाउसफुल 5

कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल (Housefull 5) का नया अध्याय अब एक कॉमेडी-थ्रिलर के रूप में आया है। कहानी एक लग्जरी क्रूज पर सेट है, जहां एक अरबपति की दौलत पाने के लिए कई लोग खुद को उसका वारिस बताते हैं। इस बार ट्विस्ट यह है कि फिल्म के दो अलग-अलग एंडिंग वर्जन हैं। जोई है हाउसफुल 5A और 5B। 6 जून को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब यह 1 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गयी है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान समेत कई स्टार्स हैं।

housefull 5
housefull 5

August OTT Release List: सारे जहाँ से अच्छा

गौरव शुक्ला की बनाई “सारे जहाँ से अच्छा” हिंदी स्पाई थ्रिलर सीरीज भारत और पड़ोसी देश के बीच दिमागी लड़ाई को दिखाती है। कहानी एक भारतीय जासूस और उसके प्रतिद्वंद्वी के बीच के मिशन पर आधारित है, जिसमें एक न्यूक्लियर प्रोग्राम को नाकाम करना है। प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनुप सोनी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं। पहले इसे Netflix के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह 13 अगस्त को Jio Hotstar पर आएगी।

sare jahan se achcha
sare jahan se achcha

August OTT Release List: कौन बनेगा करोड़पति 17

अमिताभ बच्चन फिर से लेकर आ रहे हैं KBC का नया सीजन। यह 17वां सीजन होगा और इसका प्रोमो देखकर ही दर्शकों में उत्साह भर चूका है। ज्ञान, भावनाओं और यादगार पलों से भरा यह शो 11 अगस्त से SonyLiv पर स्ट्रीम होगा।

KBC 17
KBC 17

August OTT Release List: पति पत्नी और पंगा

रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए पति पत्नी और पंगा (Pati, Patni Aur Panga) बेहतर साबित होने वाला है। इसमें सात सेलिब्रिटी कपल अपने निजी अनुभव और रिश्तों की कहानियां साझा कर रहे हैं। पहले एपिसोड में अविका गोर ने मिलिंद चंदवानी से शादी करने का फैसला बताया, वहीं हिना खान और सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर से लड़ाई का अनुभव साझा किया। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने भी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। यह शो अब Jio Hotstar पर 2 अगस्त को स्ट्रीम हो चुकी है।

pati patni aur panga
pati patni aur panga

सलाकार

Salakaar
Salakaar

मौनी रॉय स्टारर सलाकार एक राजनीतिक-थ्रिलर है, जिसकी कहानी 1978 और 2025 के बीच घूमती है। इसमें नवीन कस्तूरिया, मुकेश ऋषि और सूर्य शर्मा जैसे कलाकार हैं। सीरीज देश की सुरक्षा और बदलते हालात में वफादारी के मायने तलाशती है। रोमांचक मोड़ों से भरी यह कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। यह आज 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है।

Read More: Jatadhara Teaser Release: सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू फिल्म जटाधारा का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में दिखीं एक्ट्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?