रिपोर्टर
राहुल कुमार
Rakshabandhan Celebration: आज अपने विधानसभा कार्यालय में विधायक रविंदर सिंह नेगी ने हर साल की परंपरा को निभाते हुए रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक बहनें एकत्रित हुईं और स्नेह व विश्वास के पवित्र धागे विधायक को बांधकर अपना प्रेम और आशीर्वाद प्रकट किया।
Rakshabandhan Celebration: भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत को दोहराया
कार्यक्रम का माहौल भावनाओं और अपनत्व से भरा हुआ था। बहनों ने विधायक को राखी बांधते समय न केवल भाई-बहन के रिश्ते की अहमियत को दोहराया, बल्कि सामाजिक एकता और परस्पर सहयोग का संदेश भी दिया। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर विधायक नेगी ने कहा, “बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही समाज की असली शक्ति है। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जो हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है।”

Rakshabandhan Celebration: : भरोसे, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक
उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व सिर्फ रिश्तों का नहीं, बल्कि आपसी भरोसे, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बहनों से वादा किया कि वह उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाते रहेंगे। बहनों ने भी विधायक के इस समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार न केवल पारिवारिक संबंधों को मज़बूत करते हैं, बल्कि सामाजिक बंधनों को भी सुदृढ़ बनाते हैं। इस अवसर पर मिठाई बांटी गई और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
आज अपने विधानसभा कार्यालय में, हर साल की परंपरा को को निभाते हुए, क्षेत्र की सभी बहनों ने स्नेह और विश्वास के पवित्र धागे – रक्षाबंधन – का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
बहनों ने राखी बांधकर न केवल अपना स्नेह व्यक्त किया, बल्कि हमारे रिश्ते की अमिट डोर को और भी मज़बूत किया।
उनके… pic.twitter.com/ZK4Gq6B1kV
— Ravinder Singh Negi (@ravinegi4bjp) August 8, 2025
Rakshabandhan Celebration: कौन- कौन उपस्थित रहा ?
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने विधायक के साथ इस पारंपरिक पर्व को मनाकर खुशी जाहिर की और आपसी प्रेम, भाईचारे व सामाजिक एकता के महत्व को दोहराया। रक्षाबंधन का यह आयोजन क्षेत्र में भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल बन गया, जहां स्नेह और विश्वास के धागों ने रिश्तों को और भी मज़बूत कर दिया।



