Lokhitkranti

Protect Flour From Insects: आटा रहेगा महीनों ताज़ा, अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स

Protect Flour From Insects

Protect Flour From Insects: भारतीय रसोई में आटा एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण सामग्री है, इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। लेकिन मानसून सीजन शुरू होते ही में नमी की वजह से आटे में सीलन होने लगती है जिसकी वजह से घुन लग जाते हैं और आटा पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। खराब आटा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्यूंकि ये सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे हम आटे को घुन लगने से बचा सकते हैं- (Protect Flour From Insects)

तेज पत्ता

तेज पत्ता की गंध आटे में लगने वाले सभी कीड़ों और घुन को दूर रखने में काफी मददगार साबित होती है। आप आटे को स्टोर करते वक्त लगभग 4 से 5 सूखे तेजपत्ता को डाल दें। हर महीने इन पत्तों को बदलना जरूरी है जिससे इनकी खुशबू बरकरार रहे। यह एक प्राकृतिक और बहुत ही प्रभावी तरीका माना जाता है। ​

Protect Flour From Insects
Protect Flour From Insects

हींग

हींग की जो तेज गंध होती है वो कीड़ों को आटे के आस-पास भी नहीं आने देती। इसके लिए आप किसी कपड़े की छोटी पोटली बनाये, उसमे थोड़ी सी हींग डालकर आटे के कंटेनर में डाल दें। हींग की गंध बहुत ही ज्यादा तेज होती है, इसलिए इसकी मात्रा थोड़ी कम ही रखें वरना आटे में भी इसकी खुशबू आने लग जाएगी।

Protect Flour From Insects
Protect Flour From Insects

लौंग

लौंग की खुशबू वैसे तो अच्छी होती है लेकिन ये कीड़ों को भगाने मदद करती है। आप आटे के कंटेनर में कुछ साबुत लौंग को एक कपड़े की छोटी सी पोटली में बांधकर डाल दें। आप अगर चाहें तो सीधे लौंग को भी आटे में डाल सकते हैं। जरूरत न पड़ने पर आप इनको निकाल भी सकते हैं।

Protect Flour From Insects
Protect Flour From Insects

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में मौजूद होते हैं एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण। यदि आप कुछ नीम की पत्तियों को आटे के कंटेनर में डालते हैं तो इससे फंगस और घुन नहीं लगते और आटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। लेकिन याद रहे कि पत्तियों को पहले अच्छे से सुखा लें, उसके बाद ही उन्हे आटे में डाले।

Protect Flour From Insects
Protect Flour From Insects

नमक

नमक के बारे में तो सब जानते ही हैं कि यह एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है। इससे भी आपके आते में कीड़े, घुन और छोटे-छोटे कीट नहीं पनपते हैं। नमक की गंध और उसका सूखापन कीड़ों को आटे (Protect Flour From Insects) से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही नमक नमी को सोखने में बहुत प्रभावी होता है। नमक डालने से आटा गीला बिलकुल नहीं होता और उसमे सीलन नहीं आती।

Protect Flour From Insects
Protect Flour From Insects

Read More: Natural Energy Drinks: कॉफी छोड़िए! ये 4 नेचुरल ड्रिंक्स दिनभर रखेंगे आपको एक्टिव और फ्रेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?