Coolie Ticket Booking: 2025 के स्वतंत्रता दिवस का ये वीकेंड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है, ऐसा इसलिए क्यूंकि बॉक्स ऑफिस पर इस बार सिनेमा के फेमस सुपरस्टार्स की नई फिल्म रिलीज होने वाली है. ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
आपको बता दें कि उत्तरी अमेरिका में इस समय दोनों ही फिल्म की एडवांस बुकिंग बड़े ही जोर-शोर से चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में एक दूसरे को रोमांचक टक्कर देने के लिए तैयार हैं.
बड़े बजट की है फिल्म (Coolie Ticket Booking)
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ एक बड़े बजट की फिल्में हैं. इनके रिलीज होने में अब केवल 7 दिन ही बचे हैं.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कूली’ ने उत्तरी अमेरिका में अबतक काफी अच्छी बढ़त बना ली है, जहां एडवांस बुकिंग (Coolie Ticket Booking) पहले ही 1 मिलियन डॉलर (7 दिन रहते 1.25 मिलियन डॉलर) के आंकड़े को पार कर चुकी है. खाड़ी देशों, सिंगापुर, मलेशिया और यूके में भी इसकी अच्छी खासी बढ़त है. यहां फिल्म की करीब-करीब 20,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. उस हिसाब से कूली की प्री-सेल विदेशों में 2 मिलियन डॉलर को पार कर चुकी है.

इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी ‘वॉर 2’ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं, परंतु ‘कूली’ की तुलना में ये थोड़ी धीमी है. उत्तरी अमेरिका में इसके प्रीमियर की प्री-सेल्स लगभग 3 लाख डॉलर के आसपास है इसके अलावा रिलीज के नजदीक आने के साथ ही इसकी गति और तेज होने की संभावना है.
With #Coolie unleashing in just a few days, I want to take a moment to thank the entire team who poured their hearts into it – 140 days of shoot spread over 2 years!
This project has been incredibly close to my heart.
Proud of you boys pic.twitter.com/hpxfHTj65J
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) August 7, 2025
स्टार पावर और फ्रैंचाइजी वैल्यू की वजह से, ‘वॉर 2’ की अपील, खासकर हिंदी भाषी क्षेत्रों साथ ही तेलुगु क्षेत्रों में, मजबूत है, लेकिन कूली (Coolie Ticket Booking) और लोकेश-रजनीकांत की जोड़ी विदेशों में दर्शकों की संख्या में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

इंडस्ट्री टैकर का मानना है कि ‘कूली’ विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन सकती है, अगर शुरुआती समीक्षाएं और लोगों की राय सकारात्मक रही तो. वहीं, ‘वॉर 2’ घरेलू हिंदी एवं तेलुगु बाजारों में अधिक प्रभावशाली हो सकती है.
Read More: Jio New Plan 2025: ₹189 में सब कुछ! Jio का धमाकेदार प्लान – कॉलिंग, इंटरनेट और SMS एक साथ



