LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad Breaking News : मंदिर पर कब्जा या वारिस का अधिकार? पुजारन परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad Breaking News : मंदिर पर कब्जा या वारिस का अधिकार? पुजारन परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल
गाजियाबाद

Ghaziabad Breaking News : मंदिर पर कब्जा या वारिस का अधिकार? पुजारन परिवार की सुरक्षा पर उठे सवाल

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-07 4:52 pm
Lokhit Kranti Published 2025-08-07
Share
Ghaziabad Breaking News
Ghaziabad Breaking News
SHARE

Ghaziabad Breaking News : पटेल मार्ग पर स्थित केसरी माता मंदिर में अवैध कब्जे और पुजारन के परिवार को जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है।

Contents
Ghaziabad Breaking News : सभी दस्तावेज स्वर्गीय भरत नारायण गिरी के नाम परGhaziabad Breaking News : मंदिर पर कब्जा करने की साजिशGhaziabad Breaking News : अनुयायियों के साथ धमकायाGhaziabad Breaking News : सेवकों से किया गाली-गलौचGhaziabad Breaking News : पुलिस से किया भावुक निवेदन

मंदिर की मालिक और पुजारन मीना बघेल स्वर्गीय भरत नारायण गिरी की पत्नी हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मंदिर का निर्माण महंत स्वामी ग्रीष्म गिरी और महंत दिगंबर भैरो गिरी द्वारा निर्वाणी अखाड़े की भूमि पर किया गया था।

Ghaziabad Breaking News : सभी दस्तावेज स्वर्गीय भरत नारायण गिरी के नाम पर

20 जनवरी 1998 को रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से मंदिर का अधिकार स्वर्गीय भरत नारायण गिरी को सौंपा गया था। उनके निधन (27 सितंबर 2024) के बाद, मीना बघेल और उनके पुत्र अंकित गिरी मंदिर के विधिक उत्तराधिकारी हैं। मंदिर की दुकानों से प्राप्त किराया मंदिर के रखरखाव और सामाजिक कार्यों में उपयोग होता है। इसके अलावा, बिजली बिल, हाउस टैक्स और अन्य सभी दस्तावेज स्वर्गीय भरत नारायण गिरी के नाम पर हैं।

Ghaziabad Breaking News
Ghaziabad Breaking News

Ghaziabad Breaking News : मंदिर पर कब्जा करने की साजिश

मीना बघेल ने आरोप लगाया कि स्वर्गीय भरत नारायण गिरी के निधन के बाद महंत कन्हैया गिरी और महंत विजय गिरी पर पहले से बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, लालचवश मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों महंतों ने उन पर और उनके पुत्र पर 24-25 लाख रुपये खर्च कर सोलहवीं और भंडारा आयोजित करने का दबाव बनाया, जो उनके लिए असंभव है। इसके अलावा, 11 अगस्त 2025 को चादर विधि के जरिए जूना अखाड़े के किसी महंत को मंदिर का मालिक बनाने की योजना बनाई जा रही है।

Ghaziabad Breaking News : अनुयायियों के साथ धमकाया

पुजारन के अनुसार, 01 अगस्त 2025 को महंत कन्हैया गिरी और विजय गिरी अपने अनुयायियों के साथ मंदिर परिसर में आए और उन्हें धमकाते हुए मंदिर खाली करने को कहा। इसके बाद, 04 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे दोनों महंत अपने अज्ञात अनुयायियों के साथ दोबारा मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और मंदिर परिसर में डटे हुए हैं।

Ghaziabad Breaking News : सेवकों से किया गाली-गलौच

वह मंदिर के सेवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हैं। मंदिर के सेवक रंजीत कुमार ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे की कोशिश को रोका और थाना सिहानी गेट में दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने विपक्षियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 2-3 दिन का समय दिया, लेकिन वे अभी भी मंदिर परिसर में कब्जा बनाए हुए हैं और पुलिस के समझाने के बावजूद परिसर खाली नहीं कर रहे। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है।

Ghaziabad Breaking News : पटेल मार्ग पर स्थित केसरी माता मंदिर में अवैध कब्जे और पुजारन के परिवार को जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। pic.twitter.com/5qTlQ6HjMl

— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 7, 2025

Ghaziabad Breaking News : पुलिस से किया भावुक निवेदन

मीना बघेल ने बताया कि उन्होंने पुलिस से कई बार निवेदन किया कि कब्जाधारियों को मंदिर से हटाया जाए, लेकिन पुलिस का ढीला-ढाला रवैया महंतों के हौसले बुलंद कर रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी शिकायत पत्र सौंपा है। श्रीमती बघेल और उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि महंत कन्हैया गिरी और विजय गिरी को मंदिर परिसर से हटाया जाए, क्योंकि इनके खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार ने मंदिर और अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, साथ ही 11 अगस्त 2025 को प्रस्तावित सोलहवीं, भंडारा और चादर विधि को रोकने की अपील की है।

यह मामला गाजियाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय श्रद्धालु मंदिर की सुरक्षा और शांति के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच करे और मंदिर के विधिक उत्तराधिकारियों के अधिकारों की रक्षा करे।

यह भी पढ़े : Rahul Gandhi ने बीजेपी पर क्यों लगाया वोट चोरी का आरोप ? चुनाव आयोग को भी लिया आड़े हाथ

You Might Also Like

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या

Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग

Ghaziabad News: इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर और लुटेरा गिरफ्तार

TAGGED:Commissionerate Ghaziabad Policeghaziabad breakingGhaziabad NewsGhaziabad Policeghaziabad updatespujari ke parivar ki suraksha
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Pathankot Blast News
पंजाब

Pathankot Blast News: BJP नेता के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप

News Desk News Desk 2026-08-02
Badaun News: कछला घाट पर डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं
Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या
Jhansi Encounter: संजय सिंह हत्याकांड का दूसरा इनामी शूटर गिरफ्तार
Jhansi Murder Case: रेस्टोरेंट में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?