Chinese Manje Accident in Ghaziabad : गाजियाबाद के कनावली में एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे से लोगों के घायल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
कल शाम छत से कपड़े उतारते वक़्त विपिन कुमार नाम के बच्चे की गर्दन पर उलझे मांझे ने उसकी अंगुली काट दी। इस हादसे में गनीमत यह रही कि बच्चेने पहले ही गर्दन कटने से बचाने के लिए गर्दन और मांझे के बीच अंगुली लगा दी थी।
Chinese Manje Accident in Ghaziabad : परिजनों ने क्या कहा ?
परिजनों का कहना हैं कि अगर उस दौरान दोनों के बीच बच्चें ने अंगुली नहीं लगाई होती तो न जाने क्या ही हो जाता। डॉक्टर ने बच्चें की अंगुली में कुल 9 टांके लगे हैं।

Chinese Manje Accident in Ghaziabad : समय पर सही उपचार से थमा हादसा
विपिन कुमार के पिता सोनू ने बताया कि छत से कपड़े उतारते वक़्त उनके बच्चे को अचानक लगा कि कोई चीज गर्दन में उलझ रही है और उससे दबाव बन रहा हैं तभी अपनी गर्दन बचाने के लिए बच्चे ने अपनी उँगली लगाने पर मांझे ने उसकी अंगुली काट दी और खून बहने लगा। अच्छी बात यह रही कि समय पर जब सही उपचार मिला तो उसकी उंगली कटने से बच गई।
#Ghaziabadnews
कनावली में एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे से लोगों के घायल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। कल शाम छत से कपड़े उतारते वक़्त विपिन कुमार नाम के बच्चे की गर्दन पर उलझे मांझे ने उसकी अंगुली काट दी। pic.twitter.com/Td7deX5eUh
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 7, 2025
Chinese Manje Accident in Ghaziabad : नगर निगम को दे चाइनीज मांझे बेचने वालों की सूचना
आस पास के लोगों ने बताया कि चाइनीज मांझे से शहर में हो रहे हादसों को रोकने के लिए आम आदमी को भी जागरूक होना ज़रूरी है। अगर शहर की किसी भी दुकानदार के द्वारा चाइनीज मांझा बिक रहा है तो उसकी जानकारी तुरंत नगर निगम की टीम को देनी चाहिए साथ ही अगर उनके घर में भी बच्चें या फिर बड़े चाइनीज मांझे का उपयोग कर रहे तो उन्हें ऐसा करने से रोकने के बाद ही चाइनीज माँझे से हो रहे हादसों को रोकना मुमकिन होगा।
यह भी पढ़े- Delhi News : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश की नई मिसाल, रक्षाबंधन में लगा दिया वोकल फॉर लोकल का तड़का



