Kisan News : गाजियाबाद की वेब सिटी में लंबे समय से धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटा दिया है। कई किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन अब तक उनकी जमानत नहीं हुई है। इसी को लेकर आज किसानों ने मोदीनगर एसीपी कार्यालय के बाहर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कई महीनों से गाजियाबाद की वेब सिटी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों को बीते दिन पुलिस बल के जरिए हटाया गया। इस दौरान विरोध करने वाले कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
Kisan News : एसीपी कार्यालय पर दिया धरना
अब तक इन किसानों को जमानत नहीं मिल पाई है, जिससे नाराज होकर आज किसान मोदीनगर एसीपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और पूछा कि अब तक जमानत क्यों नहीं दी गई हैं।

Kisan News : लोकतंत्र की हत्या का आरोप
किसानों ने बातचीत में कहा कि “शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों को जबरन हटाया गया, अब बिना किसी गंभीर आरोप के उन्हें जेल में रखा गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।” किसानों को जमानत न मिलना न सिर्फ असंवैधानिक हैं अपितु अन्न दाताओं पर अत्याचार हैं।
#GhaziabadNews
वेब सिटी में लंबे समय से धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन हटा दिया है। कई किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन अब तक उनकी जमानत नहीं हुई है। इसी को लेकर आज किसानों ने मोदीनगर एसीपी कार्यालय के बाहर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 7, 2025
Kisan News : किसानों को मिल रहा अधिवक्ताओं का साथ
प्रदर्शन में किसानों के साथ-साथ कई अधिवक्ता भी पहुंचे, जिन्होंने खुलकर विरोध दर्ज किया और कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतनी सख्ती क्यों?
Kisan News : आंदोलन तेजी की चेतावनी
किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जमानत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। पुलिस की इस कारवाई को अनैतिक व कानून के मुल्यो के खिलाफ भी बताया गया।
यह भी पढ़े- Meerut News: दो शहरों की लड़ाई में यात्री हुए लाचार, मेरठ में नोएडा की बसों की नो एंट्री



