Best Time To Shower: नहाने से केवल शरीर की सफाई ही नहीं होती, बल्कि मानसिक और शारीरिक ताजगी भी मिलती है। बचपन से हम ऐसा सुनते आए हैं कि सुबह-सुबह नहाने से पूरा दिन अच्छा बीतता है क्यूंकि सुबह-सुबह नहाने से हमारे दिन की शुरुआत अच्छी होती है। लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है और ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सुबह नहाना फायदेमंद है या रात को?
इस पर विशेषज्ञों एवं शोधों की राय अलग-अलग फायदे बताती है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में-
नहाने के फायदे (Best Time To Shower)
अगर आप चाहते हैं कि दिनभर एक्टिव और अलर्ट रहें, तो सुबह नहाना आपके लिए फायदेमंद है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंडे पानी से यदि आप सुबह नहाते हैं तो इससे आपके शरीर में एनर्जी बढ़ती है साथ ही दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है। पुराने समय में लोग सूरज उगने के साथ ही उठकर नहाते थे, जिससे ुका शरीर खुद को दिन के अनुसार ढालता था। आज भी यह आदत हमारे शरीर में बनी हुई है।

वहीं अगर आपकी प्राथमिकता गहरी नींद है, तो रात को गर्म पानी से नहाने को बेहतर माना गया है। एक रिसर्च के अनुसार, सोने से पहले नहाने से न केवल जल्दी नींद आती है, बल्कि नींद की गुणवत्ता भी और बेहतर हो जाती है। रात को सोने से पहले यदि कोई व्यक्ति 1-2 घंटे पहले कम से कम 10 मिनट तक नाहता है तो उसके लिए यह फायदेमंद होता है।

क्रिएटिविटी को बढ़ावा (Best Time To Shower)
नहाने का एक और खास फायदा है जो है क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना। रिसर्च बताते हैं कि नहाते वक्त दिमाग सबसे ज्यादा रिलैक्स होता है, जिसकी वजह से नहाते समय नए और अलग विचार आने लगते हैं। खासतौर पर शाम के समय हमारा दिमाग थोड़ा सा अनफोकस्ड होता है, जिससे सोचने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

इसलिए अगली बार जब कभी भी आप नहाने जाएं, तो यह जरूर सोचें कि आप किस उद्देश्य से नहा रहे हैं-अच्छी नींद, ताजगी, या फिर नए विचारों की तलाश में।
Read More: Ant Bite Home Remedies: बरसात में बढ़ा लाल चींटी का खतरा, जानिए कैसे पाएं उनके डंक से राहत



