India Gate New Food Court : दिल्ली में जब भी घूमने या किसी टूरिस्ट प्लेस की बात की जाए तो इंडिया गेट का नाम सबसे पहले याद आता है। इंडिया गेट की खूबसूरती सालों से लोगों के दिल में बसी हुई है। अगर कोई पहली बार दिल्ली आता है ताे इंडिया गेट जरूर घूमने जाता है फिर चाहे दोस्तों के साथ या अपनी फैमिली के साथ।
इंडिया गेट हमेशा से ही सभी दिल्ली वालों के लिए यहां तक की सभी पर्यटकों के लिए घूमने वाली एक पसंदीदा जगह रही है। यहां आकर लोगों को शांति और सुकून मिलता है।
इंडिया गेट क्यों है खास? (India Gate New Food Court)
आप में से बहुत से लोग यहां गए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर इंडिया गेट क्यों खास है और इसे बनाने के पीछे की क्या वजह है? दरअसल, फर्स्ट World War के दौरान जिन 70,000 भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान गवाई थी उन सभी वीरों की याद में यह स्मारक बनाया गया था।

2 हिस्सों में है फूड कोर्ट (India Gate New Food Court)
एक समय था जब इंडिया गेट में लोग पिकनिक मनाया करते थे। अपने प्रियजनों के साथ आते थे और अपने साथ में खाने के लिए खाना लाया करते थे और घंटो तक समय बिताते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब यहां बैग, खाने की चीज और पेट एनिमल्स लाना मना है। पर ऐसा करने से लोगों ने इस ऐतिहासिक जगह में आना कम कर दिया है। इसलिए इसे ज्यादा खास बनाने के लिए इसके पास एक नया फूड कोर्ट बनाना शुरू कर दिया गया है, ताकि लोग यहां आएं और इस ऐतिहासिक जगह को न भूलें।

आपको बता दें कि इस नए फूड कोर्ट तक आप अंडरपास के जरिए पहुंच सकते हैं, यह बेहद ही साफ सुथरा और खुला कोर्ट है। इस कोर्ट को दो हिस्सों में बांटा गया है, एक नॉर्थ और एक साउथ। इसकी खासियत यह है कि यहां आपको काफी तरीके के स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे।
शानदार है फूड कोर्ट (India Gate New Food Court)
अब आप सोच रहे होंगे कि यह फूड कोर्ट नया है तो पक्का बहुत महंगा होगा। हालांकि ऐसा नहीं है, जानकारी के मुताबिक यहां सभी व्यंजनों की कीमत ज्यादा नहीं है, आपको 60 रुपए के खाने के सामान से लेकर 100 रुपए तक, सब कुछ खाने को मिलेगा।। बता दें कि ये एक ओपन फूड कोर्ट होगा, यहां पर छोटे टेबल्स हैं जिनके ऊपर छाते लगे हुए हैं और इनके चारों ओर खाने के स्टॉल्स भी हैं, जो भारत के भिन्न-भिन्न हिस्सों की खास डिशेज को परोसने वाले हैं।

इन 10 राज्यों का मिलेगा खाना:
- महाराष्ट्र टूरिज्म का स्टॉल (MTDC)
- सिक्किम फूड कोर्ट
- अरुणाचल प्रदेश से ‘रूट्स’
- तमिलनाडु फूड काउंटर
- असम फूड काउंटर
- केरल सरकार का ‘कैफे कुदुंबश्री’
- राजस्थान फूड स्टॉल
- बिहारी खाना परोसने वाला ‘आहारिका’
- तेलंगाना टूरिज्म का हैदराबादी फूड स्टॉल
- मेघालय का ‘कलेक्टिव्स कैफे’
Read More: Ghaziabad News : लापरवाही या तकनीकी खामी, कुकर फैक्ट्री का गिरा लेंटर, तीन लोग मलबे में दबे



