Work-life balance tips for Women: आज के समय में महिलाएं ऑफिस के साथ-साथ घर को भी अच्छे से संभालती हैं। लेकिन ऑफिस और घर दोनों को एक साथ मैनेज करना महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, पर अगर सही तरह से कुछ रणनीति बनाकर आप काम करेंगी तो इसे सरल किया जा सकता हैं।
चलिए जानते हैं ऐसा क्या करें जिससे आप ऑफिस और घर दोनों को बिना तनाव के संभाल सकें – (Work-life balance tips for Women)
1. दिन की योजना बनाएं: रात को सोने से पहले या सुबह जल्दी उठकर आप अगले दिन के कामों की एक सूची बना लें और उन्हें उसी के मुताबिक व्यवस्थित करें।
2. काम को छोटे हिस्सों में विभाजित करें: बड़े काम को छोटे हिस्सों में विभाजित करने से सभी काम आसान लगने लगते हैं और उन्हें पूरा करना भी बहुत सरल हो जाता है।

3. नहीं बोलना सीखें: जो काम आपकी प्राथमिकता में नहीं आते हैं उन कामों को करने के लिए ‘हाँ’ ना बोलें।
4. समय व्यवस्थित करें: कैलेंडर, डायरी और रिमाइंडर जैसे ऐप्स का उपयोग करके अपने वक्त को व्यवस्थित करें।
5. जरुरी कामों को पहले करें: ऑफिस और घर दोनों में से जो काम वर्तमान में ज्यादा जरुरी है उसे सबसे पहले करें।

6. खुदको महत्व दें: अपने लिए भी वक्त निकालें, फिर चाहे वह 15 मिनट का ब्रेक हो या फिर एक घंटे।
7 . स्वस्थ खान-पान का सेवन करें: जंक फूड खाने से बचें और अच्छा पौष्टिक भोजन खाएं साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचें इसके लिए हर दिन सही मात्रा में पानी पीएं।
8. तनाव कम करें: तनाव (Work-life balance tips for Women) थकान की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं इसलिए कोशिश करें ज्यादा तनाव न लें, काम के बीच में ब्रेक जरूर लें, खुद को खुश रखने की पूरी कोशिश करें, उस काम को करें जिससे आपको खुशी मिलती हो।

इसके अलावा अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं, जिनसे बात करके आपको अच्छा लगता है उनसे बात करें और सुझाव लें। अन्तः अपने लक्ष्य को ना भूले।
Read more: Nifty 50: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम ने भारत में मचाया हाहाकार, शेयर मार्केट हुआ धड़ाम



