Bollywood: बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन Sonam Kapoor ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात कह दी है ,वो भी अपने पति Anand Ahuja के जन्मदिन के खास मौके पर।
हर मौके पर पति आनंद पर प्यार लुटाने वाली Sonam ने इस बार एक बेहद इमोशनल और प्यारा पोस्ट लिखा है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
Sonam Kapoor ने पति आनंद के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
आज (30 जुलाई) आनंद आहूजा अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन को और भी खास बनाते हुए सोनम ने पति आनंद और बेटे वायु के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ सोनम ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा – “मेरा जुलाई लियो… तुम्हारा नाम ही अपने आप में आनंद है, और तुम हर दिन मेरी ज़िंदगी में वही लाते हो – खुशी, शांति और प्यार। तुम सबसे ज्यादा केयरिंग, थॉटफुल और लविंग इंसान हो, और मुझे यकीन है कि भगवान ने हमें एक-दूसरे के लिए ही बनाया है।”
View this post on Instagram
पिता Anil Kapoor ने दिया आशीर्वाद
सिर्फ Sonam Kapoor ही नहीं, बल्कि उनके पिता और बॉलीवुड के झक्कास हीरो Anil Kapoor ने भी अपने प्यारे दामाद के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। Anil Kapoor ने Anand को एक शानदार इंसान बताया और कहा कि वो परिवार के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं हैं।

बेटे वायु की परवरिश कि वजह से एक्टिंग से लिया था ब्रेक
बता दें, Sonam Kapoor और Anand Ahuja साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक प्यारे बेटे वायु के माता-पिता हैं, जिसकी झलक सोनम अक्सर इंस्टाग्राम पर दिखाती रहती हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इन दिनों एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लेकर बेटे वायु की परवरिश में व्यस्त हैं। लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि सोनम जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।



