ब्यूरो
फारुक शिद्दीकी
Ghaziabad News : गाजियाबाद के गगन विहार निवासी पत्रकार पर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और आरोपियों को जिला बदर करने की मांग की गई है।
साथ ही यह पत्र मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक, मंडल आयुक्त, जिला अधिकारी, पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन), और सहायक पुलिस आयुक्त को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है।
Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
पंकज तोमर, जो पिछले 12-13 वर्षों से ट्रू टाइम्स हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के लिए पत्रकारिता कर रहे हैं और एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होने बताया कि भोपुरा क्षेत्र के कुछ दबंग लोग- सेवाराम कसाना, जोगिंद्र उर्फ योगी, टिंकू, सतपाल और रमेश उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इन दबंग लोगों पर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं। यह लोग पत्रकार पर झूठे आरोप और मनगढ़ंत कहानियां रचकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
Ghaziabad News : कब किया जानलेवा हमला ?
पंकज तोमर ने बताया कि थाना टीला मोड़ पर आयोजित गुड वर्क प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद, जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जोगिंद्र उर्फ योगी ने थाने के गेट पर उन पर जानलेवा हमला किया। बदमाश ने उनकी बाइक को पीछे से खींचकर रोका और नुकीले हथियार से उनके चेहरे और आंख पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पुलिसकर्मियों और अन्य पत्रकारों की मौजूदगी में हुई।
Ghaziabad News : लोनी अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना तुरंत थाना टीला मोड़ के एसीपी और थाना अध्यक्ष को दी गई। पंकज को लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जोगिंद्र उर्फ योगी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, 6 जुलाई 2025 को जेल से बाहर आने के बाद जोगिंद्र ने पंकज को धमकी देना शुरू कर दिया, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

Ghaziabad News : गलत काम में साथ न देने पर निकाली खुंदस
इसके बाद जब वार्ड नंबर 20, चामुंडा मंदिर के पास, गली नंबर 2, डी ब्लॉक में संचालित प्रदूषण फैलाने वाली जींस रंगाई और पावर कोटिंग फैक्ट्रियों के खिलाफ स्थानीय निवासियों और मंदिर की पुजारन नथनी ने शिकायत की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण के बाद इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटने का आदेश दिया। इस दौरान टिंकू के यहां खंभे से बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके खिलाफ विद्युत विभाग ने 22 जुलाई 2025 को FIR दर्ज की। टिंकू ने पंकज से विद्युत विभाग के अधिकारियों से सिफारिश करने की मांग की, लेकिन पंकज ने इनकार कर दिया।

Ghaziabad News : दबंगों के खिलाफ पहले से हैं मुकदमें
इसके बाद दबंगों ने बदला लेने के लिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और झूठे हस्ताक्षर करवाकर अधिकारियों को गलत शिकायती पत्र सौंपे। अपने शिकायती पत्र में पत्रकार ने बताया कि जोगिंद्र उर्फ योगी के खिलाफ थाना टीला मोड़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें महिला संबंधी अपराध और मारपीट शामिल हैं।
टिंकू के खिलाफ विद्युत चोरी की कई FIR दर्ज हैं, और रमेश के खिलाफ भी पंकज ने पूर्व में गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास उपलब्ध है। इसके साथ ही सेवाराम कसाना जिसपर भूमाफिया होने का पहले से आरोप है और गरीब लोगों की जमीनों पर कब्ज़ा करने के इल्जाम भी हैं। इसपर भी बहुत से मुकदमे दर्ज़ हैं, उनसे लगातार उन्हें जान का खतरा बना हुआ हैं।
#GhaziabadNews
गगन विहार निवासी पत्रकार पर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद को एक शिकायती पत्र सौंपा है। pic.twitter.com/R88cYCzh2M
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 30, 2025
Ghaziabad News : पत्रकार समुदाय ने की निंदा
पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपते समय पत्रकार अपूर्वा चौधरी, ललित चौधरी, विमल स्वामी, परमानंद सागर और पंकज शर्मा भी मौजूद थे। पत्रकार समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और जोगिंद्र उर्फ योगी व उसके साथियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पंकज ने प्रशासन से गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और सभी आरोपियों को जिला बदर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई सम्मानित व्यक्ति इस तरह के उत्पीड़न का शिकार न हो। उनका कहना है कि ये दबंग लंबे समय से क्षेत्र में सीधे-सादे लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। इनपर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है।
यह भी पढ़े- पुलिस नाकाम, फिर बैटरी हुई चोरी! खड़ी गाड़ियों से बैटरियां निकालता दिखा चोर



