Arjun Pratap Bajwa: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सारा अली खान अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन आज वह अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट लूट रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा (Arjun Pratap Bajwa) के साथ दिखाई दे रही हैं।
सारा और अर्जुन का वीडियो वायरल
सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा को लेकर पहले भी खबरें आ चुकी हैं। इन दोनों को पहले भी कई बार साथ में देखा गया है, हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब एक बार फिर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह कई लोगो के बीच में दिखाई दिए।
View this post on Instagram
यह वीडियो गुरुद्वारे की है। दोनों एक साथ रात के समय गुरुद्वारे गए हुए थे, जिसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर छा गया है। इतना ही नहीं गुरूद्वारे के बाद दोनों को एक साथ एक ही कार में जाते हुए भी देखा गया है।
साधारण लुक में दिखी सारा
दोनों एकदम साधारण लुक में दिखाई दिए। जहां सारा अली खाना सफेद कुर्ती पहनी हुई नज़र आई, वहीं अर्जुन प्रताप बाजवा भी सादे कपड़े में दिखाई दिए। दोनों गुरूद्वारे दर्शन के बाद मीडिया की नज़रों से बचते हुए कार में बैठे और वहां से चले गए।

कौन हैं Arjun Pratap Bajwa ?
सारा अली खान को डेट कर रहे अर्जुन प्रताप बाजवा पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। वह बेहतरीन एक्टर, म्यूज़िशियन और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के साथ-साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी फिल्मी दुनिया में काम कर चुके हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं।



