ब्यूरो
कमलदीप
Daksh Prajapati : मुरादनगर के अम्बेडकर पार्क में बनाई गई हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति के द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती के इस शुभ अवसर पर एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गाजियाबाद के मुरादनगर में एक शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रजापति समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भगवान Daksh Prajapati जी का महत्व
भगवान Daksh Prajapati जी सृष्टि के रचनाकार हैं और प्रजापति समाज के महापुरुष हैं। उनकी जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य देश में एक नई क्रांति पैदा करना है। प्रजापति समाज की संख्या भारत में कम नहीं है और इस समाज के नेता विभिन्न सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
#ghaziabadnews #hinduYuvaVahini
हिन्दू युवा वाहिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाई #DakshPrajapati जी की जयंती, लोगोंं का उमड़ा सैलाब pic.twitter.com/791pdl2c8f
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 28, 2025
Daksh Prajapati : नहीं मिला उचित मान-सम्मान
लखनऊ में भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित भगवान Daksh Prajapati जी की जयंती समारोह में डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि प्रजापति समाज के महापुरुषों को उचित मान-सम्मान नहीं मिला। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की
Daksh Prajapati : निकाली गई शोभायात्रा
मुरादनगर में भगवान Daksh Prajapati की शोभायात्रा के दौरान जिसमें प्रजापति समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी समाज ने मिलकर इस यात्रा को बड़ा ही भव्य रूप दिया। इस अवसर पर मुरादनगर के अम्बेडकर पार्क में सभी समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने अपनी अपनी भूमिका निभाई और भगवान दक्ष प्रजापति जी की जयंती के अवसर पर एक पद यात्रा का भी आयोजन किया गया, जो मुरादनगर के गाँव और शहरी इलाकों से होकर गुजरी और इसका समापन भी अम्बेडकर पार्क में कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Daksh Prajapati : कौन हैं आयोजक और मुख्य अतिथि ?
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आयुष त्यागी काकड़ा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी व अन्य लोग मौजूदा रहे। इस कार्यक्रम का हिन्दू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष सुशील कुमार प्रजापति ने आयोजन किया और उनके साथ इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस दौरान धनपाल प्रजापति, मुकुट प्रजापति, सतवीर प्रजापति, महेश प्रजापति, रतन प्रजापति, बबलू प्रजापति, योगेश प्रजापति, मुकरी , कांति प्रसाद, भलार प्रजापति, फकीरचंद प्रजापति , हनी प्रजापति ,रामपाल मेंबर, अशोक मेंबर , ओमकार प्रजापति , रमेशपुर पार्षद , विनोद प्रजापति , श्रीपाल प्रजापति , दीपक प्रजापति , बिजेंदर प्रजापति आदि शाैमिल रहे।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : आधी रात गाजियाबाद की इस फैक्ट्री में हो गया बड़ा कांड़



