ब्यूरो
कमलदीप
Ghaziabad News : कल मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने ऊर्जा विभाग की कार्यशैली से नाराज होकर अधिकारियों को फटकार लगाई थी । जिसमें उन्होंने वैश्य समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
अब उसपर सपा की ओर से सियासी वार किया गया हैं। सपा के विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने मंत्री से इस गलती के लिए माफी मांगने की बात कही हैं।
Ghaziabad News : क्या बोला था ऊर्जा मंत्री ने ?
ऊर्जा विभाग की कार्यशैली से नाराज़ उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि विभाग में जवाबदेही की भारी कमी है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह विभाग कोई बनिए की दूकान नहीं हैं।

Ghaziabad News : क्या हैं पूरा मामला ?
सपा के विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को लिखे गए पत्र में वैश्य समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध का उल्लेख है। आकाश अग्रवाल ने मंत्री से अपने शब्दों को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से वैश्य समाज से माफी मांगने का अनुरोध किया है।
Ghaziabad News : पत्र में क्या कहा गया ?
आकाश अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि मंत्री की टिप्पणी “यह विभाग कोई बनिए की दुकान नहीं जहां पैसे दे दो और सामान नहीं मिलता है” वैश्य समाज और महाराज अग्रसेन के वंशजों का अपमान है। आकाश अग्रवाल का कहना है कि वैश्य समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
अब तक इस मामले में आगे की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन आकाश अग्रवाल की मांग है कि मंत्री को अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए और वैश्य समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस तरह के मामलों में अक्सर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं होती हैं, और यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है ¹।
यह भी पढ़े- UP News : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का फूटा गुस्सा, बोले- इसे बनिए की दुकान समझा क्या..



