Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के थाना कौशाम्बी क्षेत्र में पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इन दोनों बदमाशों को पुलिस ने थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई लूट की घटना के सिलसिले में पकड़ा।
मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस (दो खोखे व दो जिंदा), चार लाख रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की।
Ghaziabad News : चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश, पुलिस पर फायरिंग
पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान टीम ने 2/5 की पुलिया वैशाली पर एक काली बाइक को रोकने का इशारा किया, लेकिन सवार दोनों युवक तेजी से बाइक घुमाकर यूपी गेट की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसल गई और बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए फायर किया, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तारी के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।

Ghaziabad News : गिरफ्तार आरोपियों ने किए बड़े खुलासे
पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे 14 जुलाई को इंदिरापुरम में अपने आठ अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात में शामिल थे। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी उजागर किए, जिनमें विवेक, मनप्रीत, विशाल, सुनील, मुकुल, सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र, आकाश और नितेश शामिल हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अपने हिस्से के दो-दो लाख रुपये लेकर कहीं जा रहे थे, जो अब बरामद किए गए हैं।
Ghaziabad News : पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात का खुलासा
थाना कौशाम्बी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इंदिरापुरम लूटकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब अन्य आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क और लूट की योजना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सभी अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News 2025: वसुंधरा में अब पुरुष भी बने चेन स्नैचिंग के शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात



