LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : इंदिरापुरम में एनकाउंटर के बाद व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : इंदिरापुरम में एनकाउंटर के बाद व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद

Ghaziabad News : इंदिरापुरम में एनकाउंटर के बाद व्यापारी से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-17 4:09 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad news
Ghaziabad news
SHARE

ब्यूरो।

संजय मित्तल

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार रात व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया 5 लाख रुपये कैश, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। बताया गया कि यह गिरोह गाजियाबाद और नोएडा में 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है।

14 जुलाई की रात वसुंधरा सेक्टर-13 में ग्रॉसरी व्यापारी प्रवेश बिश्नोई अपनी दुकान बंद कर सिद्धार्थ विहार स्थित आवास लौट रहे थे। इसी दौरान हिंडन पुश्ते के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए नोटों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा रख दिया, जिससे वह डर के कारण शांत हो गए।

Ghaziabad News
Ghaziabad News

Ghaziabad News : एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, तीसरा पकड़ा गया

बुधवार रात वसुंधरा टी-प्वाइंट पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी रेलवे अंडरपास की तरफ से तीन युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बाइक गिर गई और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों – मुकुल (भीमनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक) और सुरेंद्र (बीटा-2, नोएडा) के पैरों में गोली मारी, जबकि तीसरे बदमाश आकाश (नट मढ़ैया चौक, नोएडा) को घेरकर पकड़ लिया गया।

Ghaziabad news
Ghaziabad news

Ghaziabad News : कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा पर उठे सवाल

इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब कांवड़ यात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे हैं, लेकिन बावजूद इसके अपराधियों ने इस लूट को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

यह भी पढ़े- Kanwar yatra 2025 : हिंदू रक्षा दल ने की मांग, सावन में बंद रहें कांवड़ मार्ग के पास मांसाहारी रेस्टोरेंट

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?