LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : चावड़ी और सदर बाजार की तर्ज पर बनेगा नया थोक बाजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : चावड़ी और सदर बाजार की तर्ज पर बनेगा नया थोक बाजार
गाजियाबाद

Ghaziabad News : चावड़ी और सदर बाजार की तर्ज पर बनेगा नया थोक बाजार

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-17 3:13 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad news
Ghaziabad news
SHARE

Ghaziabad News : गाजियाबाद शहर को अब दिल्ली के प्रसिद्ध चावड़ी और सदर बाजार की तर्ज पर एक सुव्यवस्थित थोक बाजार की सौगात मिलने वाली है। सांसद अतुल गर्ग की पहल पर यह महत्वाकांक्षी परियोजना आकार ले रही है।

Contents
Ghaziabad News : सरकारी जमीन का होगा बेहतर उपयोगGhaziabad News : डीएम और जीडीए को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देशGhaziabad News : रेलवे स्टेशन विस्तार और मल्टी-लेवल पार्किंग की भी योजना

उन्होंने हाल ही में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान इस प्रस्ताव पर सहमति बनी और योजना को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई है।

Ghaziabad News : सरकारी जमीन का होगा बेहतर उपयोग

सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि गाजियाबाद में केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय के अधीन कमला नेहरू नगर, विजय नगर और गोविंदपुरम जैसे क्षेत्रों में हजारों बीघा जमीन दशकों से खाली पड़ी है। यह भूमि विभिन्न विभागों को आवंटित तो की गई थी, लेकिन अब तक इसका कोई उपयोग नहीं हो सका है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि इस भूमि का भू-उपयोग बदलकर इसे थोक बाजार परियोजना में शामिल किया जाए। प्रस्ताव में कहा गया है कि इसके बदले संबंधित विभागों को अन्य स्थानों पर भूमि दी जा सकती है।

Ghaziabad news
Ghaziabad news

Ghaziabad News : डीएम और जीडीए को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सांसद गर्ग ने जिलाधिकारी दीपक मीणा और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वे खाली जमीन की स्थिति और भू-उपयोग परिवर्तन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। इस रिपोर्ट के आधार पर जमीन का पुनः नियोजन कर दिल्ली से सटे जनपद में एक बड़ा थोक बाजार स्थापित किया जाएगा, जिससे दिल्ली के बाजारों में भीड़ का दबाव कम किया जा सके।

Ghaziabad News : रेलवे स्टेशन विस्तार और मल्टी-लेवल पार्किंग की भी योजना

थोक बाजार के साथ-साथ सांसद ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि स्टेशन का विकास कार्य “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत किया जा रहा है, जिस पर करीब 450 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा विजय नगर क्षेत्र में सेना की खाली जमीन को रेलवे को सौंपकर मल्टी-लेवल पार्किंग निर्माण की भी योजना है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

यह भी पढ़े- Ghaziabad News : गाजियाबाद में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 8 वाहन सीज, 20 के काटे चालान…इस कारण उठाया यह कदम

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?