Kanwar yatra 2025 : गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज नगर जोन के पुलिस उपायुक्त श्री धवल जायसवाल ने मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायज़ा लिया और उनकी कार्यप्रणाली को परखा। श्री जायसवाल ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय और प्रभावी होनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
Kanwar yatra 2025 : यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम भी मौजूद रहे। अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर नियमित निगरानी बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा पर सघन निगरानी की जा रही हैं। यह यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
लेखक- पलक सागर
ये भी पढ़े- Ghaziabad News : जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण



