रिपोर्ट
राहुल कुमार
Delhi News : सरकार का संकल्प…हर घर तक पहुंचे साफ पानी
दिल्ली सरकार ने राजधानी के हर घर तक स्वच्छ और शुद्ध पानी पहुंचाने के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। इसी दिशा में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में पानी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई और सुधार के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
Delhi News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
बैठक में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में अब दिल्ली जल बोर्ड द्वारा अधिक मात्रा में पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। इसके साथ ही, इलाके में लंबे समय से चल रही सीवरेज की समस्या को देखते हुए सोनिया विहार में नई सीवर लाइन बिछाने का निर्णय भी लिया गया है। इससे न सिर्फ सीवरेज का संचालन बेहतर होगा, बल्कि नालियों और सड़कों पर जलभराव जैसी परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुरानी और जर्जर जल आपूर्ति लाइनों की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इन ठोस कदमों से न केवल करावल नगर में पानी से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा, बल्कि लोगों को हर दिन शुद्ध और साफ पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावशाली कदम साबित होगी।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-fire-wreaks-havoc-in-sahibabad-a-hotel-in-m4u-market-burnt-to-ashes/



