By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Meerut News : जलभराव, गंदगी और टैक्स अनियमितताओं पर व्यापार मंडल का हल्ली बोल, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Meerut News : जलभराव, गंदगी और टैक्स अनियमितताओं पर व्यापार मंडल का हल्ली बोल, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश

Meerut News : जलभराव, गंदगी और टैक्स अनियमितताओं पर व्यापार मंडल का हल्ली बोल, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-02 5:54 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-07-02
Share
Untitled design 2025 07 02T173704.572
SHARE

ब्यूरो।

मनोज मिश्रा

Meerut News : अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

महानगर में बढ़ती गंदगी, जलभराव, अतिक्रमण हटाने की आड़ में व्यापारियों के साथ हो रही बदसलूकी और मनमाने टैक्स निर्धारण के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम के अधिकारी ए.सी. दफ्तरों में आराम कर रहे हैं जबकि व्यापारी गंदगी और व्यवस्था की बदहाली से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम परिषद में बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Untitled design 2025 07 02T173639.367

Meerut News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?

पं. आशु शर्मा ने नगर आयुक्त के सामने सबसे बड़ी शिकायत अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रही जबरदस्ती और गुंडागर्दी को लेकर रखी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने केवल धूप और बरसात से बचने के लिए तीन फुट तक छोटे शेड लगाए थे, जिन्हें भी निगम कर्मचारी जबरदस्ती तोड़ रहे हैं। हाल ही में हुई पहली बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, जब खैरनगर, घंटाघर, नगर निगम मार्केट, गोला कुआं, ब्रह्मपुरी, मलियाना जैसे सभी मुख्य बाजारों में पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों के माल का भारी नुकसान हुआ और बाजारों की दयनीय सफाई व्यवस्था के कारण आने वाले दिनों में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने टैक्स वसूली में धांधली का भी मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। आशु शर्मा ने कहा कि जी.आई.एस. सर्वे के नाम पर मनमाने टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सर्वे करने वाली कंपनी ने गलत आकलन कर जिन संपत्तियों पर पहले एक हजार टैक्स था, उसे तीन-चार हजार कर दिया। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी समय पर हाउस टैक्स की पर्ची वितरित नहीं करते जिससे व्यापारी और आम आदमी समय से टैक्स नहीं भर पाते और उन पर 12.5% ब्याज लग जाता है। उन्होंने मांग रखी कि नगर निगम सभी बाजारों में हाउस टैक्स जमा करने के लिए कैंप लगाए जिससे व्यापारियों को राहत मिले। पथप्रकाश व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शाम सात बजे के बाद बाजार अंधेरे में डूब जाते हैं और बारिश के मौसम में जलभराव के कारण हादसों का डर और बढ़ जाता है। उन्होंने नगर आयुक्त को चेताया कि एक हफ्ते में सफाई, जलनिकासी और पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए अन्यथा व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। नगर आयुक्त ने व्यापारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह कौछड, समर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, विजय राठी, हाजी सारिक, सनी गुप्ता, विजय ओबेरॉय, सौरभ रस्तोगी, मंसूर जी, इनाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

West Bengal Politics: दीदी थीं, दीदी रहेंगी… बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश का संदेश

Ganga Expressway connectivity: गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा नोएडा, 15 किमी नई सड़क से बदलेगी NCR की कनेक्टिविटी

UP Politics News: अखिलेश यादव का तंज पड़ा भारी! केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने दिया करारा जवाब

UP Politics News: क्या BJP छोड़ने वाले हैं बृजभूषण? बेटे के बयान ने मचाई हलचल

UP Government News: यूपी में सख्त हुए सीएम योगी, जिलाधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही पर कसा शिकंजा

TAGGED:Meerut News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haryana Civic Election
हरियाणा

Haryana Civic Election: बीजेपी को प्रचंड जीत का भरोसा, सतीश पूनिया का दावा

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-05-02
West Bengal Elections 2026: CRPF बनकर घर में घुसने का आरोप, IPS अजय पाल जांच के घेरे में
Exit Poll Effects: बंगाल और असम के रुझानों से शेयर बाजार में हलचल, क्या कल टूटेगा तेजी का रिकॉर्ड?
Peddi Release Date: अक्षय कुमार की टोली से अकेले भिड़ेंगे राम चरण, ‘पेड्डी’ की नई रिलीज डेट ने बढ़ाई हलचल
Haryana Special Session on Women Reservation: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर हंगामा, कांग्रेस का बहिष्कार, सस्पेंड विधायक का सरकार को समर्थन
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?