Ghaziabad News : आयुर्वेदिक चिकित्सकों के हालिया तबादलों को लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर गाजियाबाद मंडल से जुड़े कुछ तबादलों ने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ चिकित्सक अपने तबादले रुकवाने या नई पोस्टिंग पाने के लिए गुपचुप तरीके से ‘नजराना’ वसूलने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं विभाग के कुछ अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इसमें वाट्सएप कॉल और निजी संपर्कों के जरिए जोड़-तोड़ की जा रही है।
Ghaziabad News : तबादले को लेकर ‘पंचम तल’ तक हलचल
बताया जा रहा है कि शासन स्तर से आयुर्वेदिक चिकित्सकों के तबादलों की सूची जारी होने के बाद कई चिकित्सक प्रभावशाली अधिकारियों से संपर्क साधने और तबादला आदेश रद्द कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। चर्चाओं में यह भी सामने आया है कि एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कई जिलों में अपनी ऐसी पकड़ बना ली है कि बिना उनकी अनुमति के न तो किसी का गैर-जिले में ट्रांसफर हो सकता है और न ही पोस्टिंग मिल सकती है।
Ghaziabad News : खुलकर नजराना मांगने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर चिकित्सकों को कार्यमुक्त न किए जाने की एवज में खुले तौर पर आर्थिक लाभ मांगे जाने की बातें सामने आई हैं, जिससे विभाग में असंतोष की स्थिति पैदा हो गई है। गाजियाबाद मंडल में 16 वर्षों से तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक का तबादला आदेश लखनऊ में अटका हुआ है। इस चिकित्सक के खिलाफ विभाग में कुछ साथी चिकित्सक विरोध की ठोस रणनीति बनाने में जुटे हैं।
Ghaziabad News : इन सभी के हुए तबादले
गौरतलब है कि शासन स्तर से हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के तबादले किये गये हैं। इनमें संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में तैनात डॉ. राजकमल को गोधा अलीगढ़ भेजा गया है। शास्त्रीनगर केंद्र की प्रभारी डॉ. शिखा का तबादला बरवाना हाथरस कर दिया गया है। डॉ. रीमा सोनकर को गाजियाबाद से पिपरा झांसी भेजा गया है। डॉ. अल्पिका को निस्तौली से टोडा मुजफ्फरनगर भेजा गया है। डा. सत्यपाल को खानपुर जब्ती से धातरी फिरोजाबाद भेजा गया है। डा. नीरज को भोपुरा से भीमहर मऊ भेजा गया है। डा. कुलदीप वर्मा को मकनपुर से 25 बेड के अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। डॉ. कुलदीप राज को सूर्यनगर से बरऊ आपटटीसनाय शाहजहांपुर भेजा गया है।
डॉ. अल्पिका को निस्तौली से टोडा मुजफ्फरनगर भेजा गया है। डा. सत्यपाल को खानपुर जब्ती से धातरी फिरोजाबाद भेजा गया है। डा. नीरज को भोपुरा से भीमहर मऊ भेजा गया है। डा. कुलदीप वर्मा को मकनपुर से 25 बेड के अस्पताल मैनपुरी भेजा गया है। डॉ. कुलदीप राज को सूर्यनगर से बरऊ आपटटीसनाय शाहजहांपुर भेजा गया है। शासन स्तर से डॉ. श्वेता सिंह को खानपुर जब्ती, डॉ. प्रीति तोमर को निस्तौली और डॉ. शाहजी अंजुम को संजयनगर अस्पताल में भेजा गया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-truth-of-development-promises-appeared-hollow-60-feet-pasoda-idgah-road-between-ward-64-66-turned-into-a-swamp/



