By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : राहत भरी खबर… नगर निगम ने वापस लिया हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला, जानिये किस दबाव में लेना पड़ा यह निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : राहत भरी खबर… नगर निगम ने वापस लिया हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला, जानिये किस दबाव में लेना पड़ा यह निर्णय
गाजियाबाद

Ghaziabad News : राहत भरी खबर… नगर निगम ने वापस लिया हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला, जानिये किस दबाव में लेना पड़ा यह निर्णय

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-30 3:22 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-30
Share
a Picsart AiImageEnhancer 1
SHARE

Ghaziabad News : चार गुना तक बढ़ा दिया था टैक्स

गाजियाबाद के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम द्वारा हाल ही में लागू किया गया बढ़ा हुआ हाउस टैक्स अब वापस ले लिया गया है। 30 जून 2025 को महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में बुलाई गई आपात बोर्ड बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में साहिबाबाद विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और नगर निगम के पार्षद शामिल हुए। यह फैसला जनता में बढ़ते आक्रोश और शहरभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच लिया गया है, जो पिछले कई हफ्तों से शहर का माहौल गरमाए हुए थे।

Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

पिछले कुछ समय में नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में चार गुना तक की वृद्धि की घोषणा ने शहरवासियों, व्यापारियों और पार्षदों के बीच तीखा विरोध पैदा कर दिया था। कई पार्षदों ने इसे जनविरोधी और तानाशाही फैसला बताते हुए निगम सदन से लेकर सड़कों तक विरोध किया। विपक्षी नेताओं, जिसमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद जाकिर सैफी और नसीम खान भी शामिल थे, ने निगम मुख्यालय के बाहर धरना देकर “हाउस टैक्स वापस लो” के नारे लगाए। आम जनता और व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी थी कि इस टैक्स वृद्धि से गाजियाबाद में आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा और विकास कार्यों में असंतोष बढ़ेगा। इस बढ़ते दबाव को देखते हुए महापौर ने आपात बैठक बुलाई, जहां लंबी और हंगामेदार चर्चा के बाद सर्वसम्मति से टैक्स वृद्धि को रद्द करने का फैसला किया गया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि टैक्स की दरें स्पष्ट और तर्कसंगत होनी चाहिए ताकि जनता पर अनावश्यक बोझ न पड़े। उन्होंने निगम प्रशासन को सुझाव दिया कि अपनी आय बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संपत्तियों से टैक्स वसूली को प्रभावी बनाया जाए। सांसद अतुल गर्ग ने भी टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। पार्षद राजीव शर्मा ने टैक्स निर्धारण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ मामलों में जानबूझकर अधिक टैक्स लगाया गया और फिर सेटिंग के जरिए कम कर दिया गया। महापौर सुनीता दयाल ने इस पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गड़बड़ियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम अब अपने उपलब्ध फंड के मुताबिक ही शहर के विकास कार्य करेगा, लेकिन जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगा।

यह भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-the-issue-of-increased-property-tax-in-the-municipal-corporation-meeting-caught-fire/

You Might Also Like

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Swami Avdheshanand Giri: गाजियाबाद जेल में बड़ा कार्यक्रम, नवग्रह वाटिका का हुआ उद्घाटन

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

Haryanvi Actress Death News: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में निधन, घर से मिला शव

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Mouni Roy Net Worth
बॉलीवुडमनोरंजन

Mouni Roy: क्या टूटने वाली है ‘नागिन’ की शादी? पति से अनबन की खबरों के बीच सुर्खियों में एक्ट्रेस की दौलत

Rupam Rupam 2026-05-12
Kerala News: केरल को मिला नया CM फेस, कांग्रेस ने वीडी सतीशन पर लगाई मुहर
PM Modi Foreign Tour: संकट के बीच PM मोदी का UAE दौरा, दुनिया को दिखी भारत की ताकत
RG कर केस में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता के 3 बड़े IPS अफसर निलंबित
UP Politics News: अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत, डॉक्टरों के बयान से मचा हड़कंप
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?