Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में युवकों द्वारा चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
Greater Noida News : चलती कार से निकले युवक
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो अलग-अलग कारों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सर्दियों के मौसम का है, जो अब वायरल हो रहा है। इन युवकों की लापरवाही न सिर्फ उनकी जान के लिए खतरा बनी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी।
Greater Noida News : दोनों कारों पर भारी जुर्माना
वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर अलग-अलग चालान जारी किए। एक कार पर 63,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। दूसरी कार पर 57,500 रुपए का चालान काटा गया। कुल जुर्माना राशि 1 लाख 21 हजार रुपए है।
Greater Noida News : ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस तरह की स्टंटबाजी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/up-news-a-soldier-who-came-to-the-village-on-leave-was-shot-dead-a-government-teacher-committed/



