By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : रातभर कटी बिजली से गुस्साए लोग, विद्युत कार्यालय में चलते एसी को देख बोले- अधिकारियों ने हमें मारने का प्लान बना लिया है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : रातभर कटी बिजली से गुस्साए लोग, विद्युत कार्यालय में चलते एसी को देख बोले- अधिकारियों ने हमें मारने का प्लान बना लिया है
गाजियाबाद

Ghaziabad News : रातभर कटी बिजली से गुस्साए लोग, विद्युत कार्यालय में चलते एसी को देख बोले- अधिकारियों ने हमें मारने का प्लान बना लिया है

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-25 11:09 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-25
Share
15 06 2025 ghaziabad 51 23964389 1
SHARE

Ghaziabad News : गर्मी से बेहाल जनता, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

गाज़ियाबाद की इंद्रप्रस्थ और डिफेंस कॉलोनी में रातभर हुई बिजली कटौती से नाराज़ होकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रही बिजली की आवाजाही और गर्मी से बेहाल होकर लोगों ने विद्युत उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने देखा कि जहां आम जनता पसीने में तर-बतर थी, वहीं उपखंड कार्यालय में एसी चल रहा था और बिजली सप्लाई भी सामान्य थी, लेकिन वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हो गए।

Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रात लगभग 10 बजे से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी। दो घंटे तक कोई राहत नहीं मिलने पर करीब 12 बजे कॉलोनी के लोग विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे। वहां पाया गया कि एसडीओ व जेई के कार्यालय में बिजली सामान्य थी और एसी चल रहा था, लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं था। कुछ देर बाद एक कर्मचारी मिला, लेकिन उसने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लोगों का आरोप है कि वह कर्मचारी नशे की हालत में था। इससे नाराज़ होकर स्थानीय निवासी अमित ने मौके से वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दिया। एक अन्य निवासी रोसी ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि “अधिकारियों ने गर्मी में मारने का प्लान बना लिया है, खुद एसी में सोते हैं और जनता को गर्मी में तड़पने के लिए छोड़ दिया है।” कॉलोनी में सुबह तक बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

इसी तरह भोपुरा स्थित डिफेंस कॉलोनी के लोग भी पूरी रात बिजली कटौती से परेशान रहे। कॉलोनी में रात 9 बजे बिजली गुल हो गई थी और 11 बजे के बाद ही सप्लाई कुछ हद तक बहाल हो सकी। मगर बिजली का बार-बार आना-जाना लगा रहा, जिससे एक बजे के बाद दो फेज की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। कॉलोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर के केबल में आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। यहां भी जब लोग देर रात बिजली उपकेंद्र पहुंचे तो कोई भी लाइनमैन या अधिकारी नहीं मिला। स्थानीय निवासी संजय ने बताया कि रोजाना बिजली की कटौती से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक अन्य निवासी संदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर कॉलोनी में लाकर रखा गया है, लेकिन अभी तक उसे इंस्टॉल नहीं किया गया, जिससे ओवरलोड की वजह से बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है। मामले में उपखंड अधिकारी बृजमोहन ने कहा कि रात करीब 11:30 बजे वह कार्यालय से गए थे, जिसके बाद एबीसी केबल में स्पार्किंग के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी और शटडाउन लेकर सप्लाई को बहाल किया गया।

ये भी पढ़े –

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-illegal-construction-in-indirapuram-case-filed-against-four-people-one-woman-also-accused/

Ghaziabad News : इंदिरापुरम में अवैध निर्माण…चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, एक महिला भी आरोपी

Ghaziabad News : इंदिरापुरम में विभागीय नियमों की हुई अनदेखी

गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इन सभी पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध भवन निर्माण कराने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण कार्य विभाग की अनुमति के विपरीत किया जा रहा था, जिससे नियोजन व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। पहले विभाग ने इन निर्माणों को सील भी किया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रहीं।

Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, अवर अभियंता प्रभाकर झा ने सेक्टर पांच निवासी शुभलता के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी शिकायत अवर अभियंता रामकृष्ण गुप्ता की ओर से दी गई, जिसमें सेक्टर तीन के निवासी अरुण प्रताप सिंह, मालिनी जैन और टिंकू चौधरी को आरोपी बनाया गया है। इन तीनों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराने और विभागीय नियमों की अवहेलना करने का आरोप है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन लोगों को पहले विभागीय नोटिस दिए गए थे, इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपी स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य करवा रहे थे। विभागीय टीम ने समय-समय पर मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया था और निर्माण को सील करने की कार्रवाई भी की थी। एसीपी ने यह भी कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माण की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है, जिससे शहरी विकास और नियोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You Might Also Like

Uttar Pradesh Governance: जनता की चौखट पर प्रशासन, DM ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Vikas Bhavan Ghaziabad: गाजियाबाद में विकास का महाउत्सव, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Ghazibad DM Action: 24 घंटे में भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त हुआ घर, डीएम ने खुद कराया पीड़ित परिवार का गृह प्रवेश

Religious Conversion Case: आयुष मलिक मामले में बड़ा खुलासा, गाजियाबाद-शामली के कई मौलाना रडार पर, पाकिस्तान-फिलिस्तीन कनेक्शन की भी जांच

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Eetha Teaser out
मनोरंजनबॉलीवुड

Eetha Movie Teaser: नाचते हुए मरी, तो…श्रद्धा कपूर ने ‘ईथा’ से मचाया तहलका, Teaser Out

Rupam Rupam 2026-06-19
Moradabad Violence Case: 15 साल पहले भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे IPS अशोक कुमार सिंह, अब आया बड़ा फैसला
E-Newspaper 15/06/2026
Strait of Hormuz Deal: अमेरिका-ईरान समझौते से भारत को बड़ी राहत, 3 महीने से फंसा भारतीय LNG टैंकर फिर हुआ रवाना
Global Conflict: ईरान से समझौता खत्म, अब किस मोर्चे पर उतरेगा अमेरिका? जानिए 3 देशों के नाम
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?