By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : थाने के बाहर हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी अरेस्ट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : थाने के बाहर हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी अरेस्ट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली
गाजियाबाद

Ghaziabad News : थाने के बाहर हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी अरेस्ट, पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-23 9:33 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-23
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Second accused absconding in murder case outside police station arrested
SHARE

Ghaziabad News : मुरादनगर थाने के बाहर व्यापारी रवि शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी अजय चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अजय पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। रविवार देर रात क्राइम ब्रांच और मुरादनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अजय के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोंटी चौधरी को तीन दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसे भी दोनों पैरों में गोली लगी थी।

Ghaziabad News : क्या है मामला?
18 जून की रात मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिल्क रावली गांव में व्यापारी रवि शर्मा अपने पिता रविंद्र शर्मा के साथ कार में सामान रख रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अजय चौधरी और मोंटी चौधरी से कार हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने रवि शर्मा के घर पर फायरिंग कर दी। इसके 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने बुलाया गया। जब रवि शर्मा अपने पिता और भाई के साथ थाने पहुंचा, तो आरोपी भी पीछे-पीछे वहां पहुंचे और रवि शर्मा को थाने के बाहर ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Ghaziabad News : गांव में विरोध, पुलिसकर्मी सस्पेंड
19 जून की सुबह रवि की मौत के विरोध में गांव के 150 से अधिक लोगों ने मुरादनगर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुरादनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक सूबे सिंह और बीट दरोगा मोहित सिंह को सस्पेंड कर दिया।

पकड़े गए अजय उर्फ मिनी चौधरी ने पूछताछ में बताया कि मोंटी से उसकी पुरानी दोस्ती है और वह 10 साल तक जेल में था। वह उससे मिलने जाया करता था। अजय ने बताया कि घटना वाले दिन रवि शर्मा और उसके पिता ने बेइज्जती की थी, जिससे विवाद बढ़ा। पहले घर पर फायरिंग की गई और बाद में थाने के बाहर गोली चलाई गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई गई थीं, जिनके प्रयास से अब दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

 

You Might Also Like

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Khoda Murder Case: खोड़ा कांड के बाद सख्ती तेज! कनावनी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर एक्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haryana News: New momentum for development in Haryana! CM Saini gifts major projects to the districts.
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा में विकास की नई रफ्तार! सीएम सैनी ने जिलों को दी बड़ी परियोजनाओं की सौगात

Kannu Kannu 2026-06-18
Telegram Ban Case: टेलीग्राम पर रोक से छिड़ी कानूनी बहस, कोर्ट पहुंचा मामला, जानिए भारत में App Ban Rules क्या कहते हैं?
Hanuman Temple Collapse: परभणी हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, सभामंडप की छत गिरने से कई श्रद्धालु दबे
Ghaziabad Farming News: प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, गाजियाबाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा संदेश
7 अहम अपडेट: Baghpat Child Assault Case में इलाज, जांच और कार्रवाई तेज
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?