LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Hapur News : मृत दिखाकर पेंशन रोकी तो सबूत लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा बुजुर्ग, डीएम ने तुरंत लिया अधिकारी पर ऐक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Hapur News : मृत दिखाकर पेंशन रोकी तो सबूत लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा बुजुर्ग, डीएम ने तुरंत लिया अधिकारी पर ऐक्शन
उत्तर प्रदेश

Hapur News : मृत दिखाकर पेंशन रोकी तो सबूत लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा बुजुर्ग, डीएम ने तुरंत लिया अधिकारी पर ऐक्शन

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-20 12:34 pm
Lokhit Kranti Published 2025-06-20
Share
Untitled design 17 2
SHARE

Hapur News : गलत दस्तावेज़ीकरण से बुजुर्ग की पेंशन बंद

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया और उसकी वृद्धा पेंशन रोक दी गई। पेंशन बंद होने से परेशान बुजुर्ग खुद जिलाधिकारी के पास पहुंचा और बोला, “साहब! मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन क्यों रोकी गई?” इस भावुक अपील के बाद प्रशासन हरकत में आया और जब मामले की जांच कराई गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।

Hapur News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?

पूरा मामला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत फत्तापुर का है, जहां के निवासी राजेंद्र सिंह नाम के एक बुजुर्ग को समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। वर्ष 2024 में पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन किया गया, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह ने राजेंद्र सिंह को कागजों में मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस गलती के बावजूद फरवरी 2025 तक उनकी पेंशन खाते में आती रही। जब हाल ही में हापुड़ के नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हिमांशु गौतम ने पेंशन सत्यापन अभियान की शुरुआत की, तब समाज कल्याण विभाग को इस गड़बड़ी का पता चला कि ‘मृत’ दिखाए गए व्यक्ति के खाते में पेंशन जारी की जा रही है। नतीजतन, विभाग ने तुरंत पेंशन बंद कर दी।

पेंशन रुकने से परेशान होकर राजेंद्र सिंह खुद डीएम कार्यालय पहुंचे और अपने जीवित होने के सबूत पेश किए। डीएम अभिषेक पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसकी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को सौंपी गई। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह की लापरवाही के कारण राजेंद्र सिंह को मृत घोषित किया गया था। डीएम ने बिना देर किए योगेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटनाक्रम के बाद जिले के अन्य लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और यह मामला अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। राजेंद्र सिंह को उनकी पेंशन जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई गई है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/dms-simplicity-became-an-example-he-rode-an-e-rickshaw-with-the-sp/

You Might Also Like

Bareilly HPV Vaccine का नियमित टीकाकरण में हुआ शामिल

Bareilly DM ने कांवड़ियों को परोसा प्रसाद, विशाल भंडारे का किया शुभारंभ

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Jhansi News: फोन पर बात के बाद राजमिस्त्री ने उठाया खौफनाक कदम

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

TAGGED:Hapur news
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Kasganj News
उत्तर प्रदेश

Kasganj News: गंगा में स्नान करने गया युवक तेज धारा में डूबा

News Desk News Desk 2026-07-30
Muzaffarnagar School Holiday: प्रशासन ने जारी किया आदेश
Ludhiana Murder Case: टाइल कारीगर की मौत से मचा हड़कंप
Bareilly News: बीबी सकीना की याद में निकला जुलूस-ए-आलम
Bareilly Range: IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?